लाइव न्यूज़ :

‘हिंदू उग्रवाद’ टिप्पणी को लेकर कमल हासन के खिलाफ शिकायत, तीन साल की कैद या जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2019 20:02 IST

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष 16 मई को सूचीबद्ध किये जाने की संभावना है। शिकायतकर्ता ने भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धाराओं -153 ए (धर्म, नस्ल या भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों में शत्रुता को बढ़ावा देना) और 295 ए (धर्म आदि का अपमान कर धार्मिक भावनाओं को आहत करना) के तहत दंडनीय कथित अपराधों के लिए हासन पर मुकदमा चलाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देयह शिकायत विष्णु गुप्ता ने दर्ज कराई है, जिसने खुद को हिंदू सेना नामक संगठन का अध्यक्ष बताया है।मक्कल नीधि मय्यम के अध्यक्ष हासन ने तमिलनाडु की एक चुनावी सभा में सोमवार को कहा था कि स्वतंत्र भारत का पहला “उग्रवादी’’ एक हिंदू नाथूराम गोडसे था, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की। 

दिल्ली की एक अदालत में अभिनेता से नेता बने कमल हासन पर धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने के लिए मुकदमा चलाने के लिये शिकायत दायर की गई है। हासन के खिलाफ यह शिकायत महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को “हिंदू उग्रवादी’’ कहने के कारण कराई गई है।

इस मामले को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष 16 मई को सूचीबद्ध किये जाने की संभावना है। शिकायतकर्ता ने भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धाराओं -153 ए (धर्म, नस्ल या भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों में शत्रुता को बढ़ावा देना) और 295 ए (धर्म आदि का अपमान कर धार्मिक भावनाओं को आहत करना) के तहत दंडनीय कथित अपराधों के लिए हासन पर मुकदमा चलाने की मांग की है। इन अपराधों के लिए तीन साल की कैद या जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है।

 

 

यह शिकायत विष्णु गुप्ता ने दर्ज कराई है, जिसने खुद को हिंदू सेना नामक संगठन का अध्यक्ष बताया है। गुप्ता का आरोप है कि हासन ने जानबूझ कर हिंदू धर्म को आतंकवाद के साथ जोड़ कर हिंदुओं की धार्मिक भावना को आहत करने के लिए अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। मक्कल नीधि मय्यम के अध्यक्ष हासन ने तमिलनाडु की एक चुनावी सभा में सोमवार को कहा था कि स्वतंत्र भारत का पहला “उग्रवादी’’ एक हिंदू नाथूराम गोडसे था, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की। 

टॅग्स :कमल हासनदिल्ली हाईकोर्टलोकसभा चुनावतमिलनाडुभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट