लाइव न्यूज़ :

Kalyanpur Assembly Seat: बिहार के पूर्वी चंपारण की इस सीट पर फिर से विजय पताका फहराने की चुनौती है भाजपा के सामने, राजद का लालटेन से रौशन है क्षेत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2025 16:44 IST

कल्याणपुर सीट पर कुशवाहा और भूमिहार जाति के बीच चुनावी लड़ाई चलती रही है। कल्याणपुर विधानसभा सीट पर 1990 के बाद कांग्रेस फिर कभी अपनी जीत को नहीं दोहरा पाई। जनता दल की उम्मीदवार सीता सिन्हा कुशवाहा ने 1995 के विधानसभा चुनावों में समता पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप महतो कुशवाहा को मात दी थी। 

Open in App

पटना: बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक कल्याणपुर विधानसभा सीट 16वें स्थान पर है। वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में कल्याणपुर सीट पर राजद उम्मीदवार मनोज यादव ने 72819 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वहीं भाजपा के सचिंद्र प्रसाद सिंह को 71626 वोट मिले थे। पूर्वी चंपारण की कल्याणपुर विधानसभा सीट पर भूमिहार, कोइरी और पासवान वोटरों की संख्या सबसे अधिक है। वहीं, मुस्लिम मतदाताओं की आबादी भी 8 प्रतिशत के करीब है।

कल्याणपुर सीट पर कुशवाहा और भूमिहार जाति के बीच चुनावी लड़ाई चलती रही है। कल्याणपुर विधानसभा सीट पर 1990 के बाद कांग्रेस फिर कभी अपनी जीत को नहीं दोहरा पाई। जनता दल की उम्मीदवार सीता सिन्हा कुशवाहा ने 1995 के विधानसभा चुनावों में समता पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप महतो कुशवाहा को मात दी थी। 

कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप कुमार राय ने 1990 के चुनावों में जनता दल के बशिष्ट नारायण सिंह को हराकर जीत हासिल की थी। 2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने रजिया खातून को चुनावी मैदान में उतारा। उनके सामने राजद के मनोज यादव थे। रजिया खातून ने करीब 15402 वोटों के मार्जिन से यह चुनाव जीत लिया। 

रजिया को कुल 41163 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, मनोज कुमार यादव को 25761 वोट हासिल हुए थे। वोट शेयरिंग की बात करें तो जदयू को 42 प्रतिशत और राजद को 27 प्रतिशत वोट मिले थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू आमने सामने थे। भाजपा ने सचिंद्र प्रसाद सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। 

वहीं जदयू ने रजिया खातून को टिकट दिया था। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र सिंह ने 11488 वोटों के मार्जिन के साथ चुनाव जीता। उन्हें कुल 50060 वोट प्राप्त हुए थे। जदयू की रजिया खातून दूसरे स्थान पर थीं, उन्हें कुल 38572 वोट हासिल हुए थे। वहीं सपा उम्मीदवार मनोज कुमार यादव को 26430 वोट मिले थे। 

भाजपा को कुल 37 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि जदयू को 28 प्रतिशत और सपा को 20 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। 2020 में भाजपा उम्मीदवार सचिंद्र प्रसाद सिंह चुनाव हार गए। इस बार उनका सामना राजद के मनोज कुमार यादव से था। राजद उम्मीदवार मनोज यादव ने 72819 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वहीं भाजपा के सचिंद्र प्रसाद सिंह को 71626 वोट मिले थे। कुल वोटिंग का 45.35 फीसदी मत राजद को मिला था।

वहीं 44.61 फीसदी मत भाजपा को मिला था। इस सीट पर अब तक कुल 14 बार चुनाव हुए हैं। इनमें तीन बार कांग्रेस, दो-दो बार जदयू, राजद, संयुक्त सोशललिस्ट पार्टी और एक-एक बार भाजपा, समता पार्टी, जनता दल, लोकदल और जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। जातीय समीकरण पूर्वी चंपारण की कल्याणपुर विधानसभा सीट पर भूमिहार, कोइरी और पासवान वोटरों की संख्या सबसे अधिक है। 

वहीं, मुस्लिम मतदाताओं की आबादी भी 8 प्रतिशत के करीब है। 2010 में ये सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हो गई थी। यह बिहार की उन कुछ चुनिंदा सीटों में से है, जहां महिला प्रत्याशी अपेक्षाकृत ज्यादा रही हैं। यहां पुरुष मतदाता 1.30 लाख (52.9 फीसदी) और महिला मतदाता 1.15 लाख (46.8 फीसदी) हैं। जबकि ट्रांसजेंडर मतदाता 4 हैं।

टॅग्स :बिहारकल्याणपुरआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार