लाइव न्यूज़ :

कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिकाः मतदान से पहले भाजपा ने खाता खोला?, रेखा चौधरी और आसावरी केदार नवरे निर्विरोध विजयी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 14:06 IST

Kalyan-Dombivali Municipal Corporation: भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इन जीत को जनता की ओर से मिला “सर्वोच्च नागरिक सम्मान” करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देKalyan-Dombivali Municipal Corporation: परिवार शुरुआत से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा है।Kalyan-Dombivali Municipal Corporation: जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान और हर नागरिक के साथ खड़े रहने की पहचान है।Kalyan-Dombivali Municipal Corporation: आसावरी केदार नवरे नगर निकाय की राजनीति में नया चेहरा हैं।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) चुनाव में मतदान शुरू होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो महिला उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की। अधिकारियों के अनुसार, एक दशक से अधिक समय तक पार्षद रहीं रेखा चौधरी को वार्ड संख्या 18 (कचोरे) से और आसावरी केदार नवरे को वार्ड संख्या 26 (ए) से निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इन जीत को जनता की ओर से मिला “सर्वोच्च नागरिक सम्मान” करार दिया।

उन्होंने कहा, “यह कचोरे में दस वर्षों तक जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान और हर नागरिक के साथ खड़े रहने की पहचान है। लोगों ने मौन रहकर अपनी बात कह दी।...” आसावरी केदार नवरे नगर निकाय की राजनीति में नया चेहरा हैं, लेकिन उनका परिवार शुरुआत से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा है।

चव्हाण ने इस जीत की जानकारी मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को वीडियो कॉल के जरिए दी। इस पर फडणवीस ने कहा, “जीत तो जीत होती है, लेकिन निर्विरोध जीत भरोसे का संदेश देती है। यही ऊर्जा हमें बेहतर कल्याण-डोंबिवली की ओर आगे बढ़ाए।” राज्य भर में केडीएमसी समेत 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन की जाएगी।

टॅग्स :Thane Municipal Corporationचुनाव आयोगदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavisशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?