लाइव न्यूज़ :

बिना यात्रियों के चल दी ये ट्रेन, तीन लोगों ने कराई थी बुकिंग पर कोई नहीं आया

By बलवंत तक्षक | Updated: October 23, 2020 07:43 IST

कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के अब खत्म होने के बाद एक बार फिर चरणबद्ध तरीके से भारतीय रेलों का भी परिचालन शुरू हो गया है. हालांकि, अभी लोगों की भीड़ पहले जैसी नहीं हो रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर कालका-शिमला एक्सप्रेस की गुरुवार को दोबारा सात महीने बाद हुई शुरुआतकोई नहीं आया तो ट्रेन को बिना यात्रियों के ही कालका से शिमला के लिए रवाना कर दिया गया

कोरोना संकट के दौर में कई ऐसी बातें हुई हैं, जिसकी कल्पना भी कभी नहीं की गई थी. दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन जैसी स्थिति से गुजरना पड़ा. भारत भी इससे अछूता नहीं रहा. भारत में रेलवे को भी अपना परिचालन कई दिनों तक रोकना पड़ा. फ्लाइट्स रोकी गई. अब हालांकि चीजों को वापस पटरी पर लाने की कोशिश जारी है.  

भारतीय रेल ने भी चरणबद्द तरीके से परिचालन शुरू कर दिया है लेकिन एक दिलचस्प वाकया गुरुवार को देखने को मिला जब एक ट्रेन को बिना सवारी के रवाना करना पड़ा.

दरअसल, ये पूरा मामला मशहूर कालका-शिमला ट्रेन से जुड़ा है. इसकी शुरुआत गुरुवार को दोबारा की गई और पहले दिन बिना यात्रियों के ही ये रवाना हुई. 

यह ट्रेन सात महीने बाद चलाई गई थी. इसके लिए केवल तीन लोगों ने बुकिंग करवाई थी, लेकिन इनमें से कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा. ऐसे में ट्रेन को बिना यात्रियों के ही कालका से शिमला के लिए रवाना कर दिया गया. 

कालका-शिमला रूट पर 21 मार्च से ही ट्रेन की आवाजाही बंद थी. ट्रेन को स्टाफ से साथ दोपहर 12.10 बजे रवाना किया गया और यह शाम 5.32 बजे शिमला पहुंची. 

बता दें कि इस सिलिसले में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा था कि 21 अक्तूबर से कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है और इससे पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी. 

स्टेशन अधीक्षक गोकुल सिंह का कहना है कि पहले दिन तीन यात्रियों ने बुकिंग करवाई थी, लेकिन कोई नहीं आया. ट्रेन का संचालन फिर से शुरु किए जाने की जानकारी के अभाव में इस रूट पर फिलहाल यात्रियों की कमी नजर आ रही है. गौरतलब है कि इस ट्रेन में दो लग्जरी डिब्बों सहित को सात डब्बे हैं.

टॅग्स :भारतीय रेलशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप