लाइव न्यूज़ :

कल्बे जव्वाद ने आजम खान के चरित्र पर उठाए सवाल, कहा- फीमेल वार्ड में घुसने की वजह से AMU ने निकाला!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 15:43 IST

इससे पहले आजम खान के खिलाफ पिछले एक महीने में करीब 27 प्राथमिकियां दर्ज की गईं हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी मामले रामपुर में उनके विश्वविद्यालय के लिए किसानों की जमीन हड़पने से जुड़े हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकल्बे के मुताबिक आजम खान फीमेल वार्ड में घूस गए थे। जांच में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें निष्कासित किया गया।आजम खान ने लोकसभा की अध्यक्षता कर रही बीजेपी सांसद रमा देवी पर कार्यवाही के दौरान आजम ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने समाजवादी पार्टी के नेता व लोकसभा सांसद आजम खान के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। जव्वाद ने आजम खान के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में पढ़ाई के दौरान आजम खान फीमेल वार्ड में जबरन घुस गए थे। जिसकी वजह से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। 

एनबीटी के मुताबिक कल्बे जव्वाद ने कहा कि जब आजम खान एएमयू से पढ़ाई कर रह थे तो उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया। कल्बे के मुताबिक आजम खान फीमेल वार्ड में घूस गए थे। जांच में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें निष्कासित किया गया। इस आरोप के बाद आजम खान पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो सकता है।

महिलाओं को लेकर आजम खान के आपत्तिजनक बयान

इससे पहले आजम खान ने लोकसभा की अध्यक्षता कर रही बीजेपी सांसद रमा देवी पर कार्यवाही के दौरान आजम ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि उन्हें सदन के अंदर लोगों से माफी मांगनी पड़ी थी। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिससे काफी विवाद हुआ था। 

एक महीने में करीब 27 FIR दर्ज

हाल ही में आजम खान के खिलाफ पिछले एक महीने में करीब 27 प्राथमिकियां दर्ज की गईं हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी मामले रामपुर में उनके विश्वविद्यालय के लिए किसानों की जमीन हड़पने से जुड़े हुए हैं। अखिलेश यादव नीत शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे खान मोहम्मद अली जौहर विश्विविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति हैं। इसकी स्थापना 2006 में हुई थी।

टॅग्स :आज़म खानअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

भारतसपा नेता आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की सजा?, जाली पैन कार्ड बनवाने के मामले में दोषी, 50–50 हजार रुपये जुर्माना

भारत'माफिया नंबर 1 आपके सामने खड़ा है': आजम खान ने यूपी को माफिया मुक्त राज्य बनाने पर सीएम योगी के बयान पर दी प्रतिक्रिया | VIDEO

भारतलखनऊ में अखिलेश यादव से मिले आजम खान, कहा-बिहार में 'जंगल राज', जंगलों में तो कोई इंसान रहता ही नहीं, मैं कैसे जा सकता हूँ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप