लाइव न्यूज़ :

Kalakote encounter: पांच सैनिकों की शहादत का बदला, 24 घंटे में लश्कर-ए-तैयबा टाप कमांडर ढेर, एक और साथी मारा गया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 23, 2023 16:14 IST

Kalakote encounter: अफगानिस्तान में आतंक फैलाने वाले लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के टाप कमांडर को उसके साथी समेत मार डाला है, जो एक साल से राजौरी व पुंछ के इलाके में आतंक मचाए हुए था।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी के कालाकोट में सेना ने अपने दो अफसरों और तीन जवानों की शहादत का बदला ले लिया है।कुल मिलाकर मरने वालों की संख्या सात हो गई।दो आतंकी और सेना के दो कैप्टन समेत पांच जवान मारे गए हैं।

Kalakote encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में बृहस्पतिवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के टाप कमांडर को सेना ने ढेर कर दिया। राजौरी के कालाकोट में सेना ने अपने दो अफसरों और तीन जवानों की शहादत का बदला ले लिया है।

अफगानिस्तान में आतंक फैलाने वाले लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के टाप कमांडर को उसके साथी समेत मार डाला है, जो एक साल से राजौरी व पुंछ के इलाके में आतंक मचाए हुए था। सेना प्रवक्ता ने बताया है कि राजौरी में गोलीबारी में एक और आतंकी और एक सैनिक मारा गया, जिससे कुल मिलाकर मरने वालों की संख्या सात हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी और सेना के दो कैप्टन समेत सेना के पांच जवान मारे गए हैं। जहां आज दो आतंकी और सैनिक मारे गए, वहीं बुधवार को कालाकोट राजौरी के बाजी इलाके में शुरू हुई गोलीबारी के पहले दिन दो कैप्टन सहित सेना के चार जवान मारे गए। हताहतों की संख्या बढ़ने के तुरंत बाद, सेना ने क्षेत्र में और अधिक अतिरिक्त बल भेज दिया था।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक ट्वीट में कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर राजौरी के कालाकोट क्षेत्र गुलाबगढ़ जंगल में संयुक्त अभियान शुरू किया गया। जिसमें आतंकियों से संपर्क 22 नवंबर को स्थापित किया गया था और तीव्र गोलाबारी हुई।

सेना आगे कहती थी कि भारतीय सेना की उच्चतम परंपराओं में महिलाओं और बच्चों को होने वाली क्षति को रोकने की कोशिश में अपने बहादुरों की वीरता और बलिदान के बीच, दो आतंकी मार दिए गए। प्रवक्ता ने बताया कि जो दो आतंकी मारे गए हैं उनमें से एक की पहचान पाकिस्तानी नागरिक कारी के तौर पर की गई है।

उसे पाकिस्तान और अफगान के मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया है। कारी लश्करे तौयबा का उच्च रैंक आतंकवादी कमांडर था। वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी और पुंछ में सक्रिय था। उसे ढांगरी और कंडी के आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। इन आतंकियों को इन क्षेत्रों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए भेजा गया था।

वह आईईडी लगाने, गुफाओं से छिपकर हमला करने और प्रशिक्षित स्नाइपर था। इस साल एक जनवरी को राजौरी के ढांगरी में दोहरे आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। इसमें पांच लोग गोलीबारी में और दो लोग आईईडी ब्लास्ट में मारे गए थे।

वह आईईडी में स्पेशलिस्ट था और गुफाओं से छिपकर काम करने वाला ट्रेंड स्नाइपर भी रहा था। जबकि दूसरे आतंकी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के शुरुआती चरण में दो कैप्टन, एक हवलदार और एक अन्य सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक मेजर सहित दो अन्य कर्मी घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है क्योंकि बताया जाता है इस स्नाइपर स्पेशलिस्ट ने अधिकतर को सिर में गोलियां मारी थीं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण