लाइव न्यूज़ :

जब अमिताभ बच्चन ने कादर खान से कहा, अगर आप चुनाव लड़े तो आपके खिलाफ करूंगा प्रचार

By विकास कुमार | Updated: January 1, 2019 14:54 IST

कादर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ ने उनसे कहा कि अगर कोई पार्टी आपको राजनीति में आने के लिए संपर्क करती है तो मैं उनसे कहूंगा कि आप इसके लिए सही आदमी नहीं है.

Open in App

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता कादर खान का निधन हो गया है। कनाडा में दिग्गज अभिनेता का निधन एक जनवरी को हुआ है. 81 साल में कादर खान का निधन हुआ है। कादर खान के बेटे सरफराज ने पीटीआई से बात कर खबरों की पुष्टि की है. 

कादर खान को फिल्मों में लाने का श्रेय दिलीप कुमार को दिया जाता है. लेकिन उनकी एक और ख्वाहिश को उनके सबसे डियर दोस्त अमिताभ बच्चन ने पूरा नहीं होने दिया. दरअसल हुआ कि जब कादर खान ने राजनीति में जाने की ख्वाहिश अमिताभ को जताई तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया. और उस समय खुद अमिताभ सांसद थे. 

कादर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ ने उनसे कहा कि अगर कोई पार्टी आपको राजनीति में आने के लिए संपर्क करती है तो मैं उनसे कहूंगा कि आप इसके लिए सही आदमी नहीं है. मैं लोगों से कहूंगा कि वो आपको वोट ना दें और मैं आपकी हार सुनिश्चित करूंगा. 

 

कादर खान ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि अमिताभ राजनीति में जाने से पहले बहुत अच्छे व्यक्ति थे, लेकिन राजनीति से लौटने के बाद वो अमिताभ नहीं रहे जिन्हें मैं जानता था. कादर खान ने अमिताभ के कई फिल्मों के संवाद लिखे थे. 

बता दें कि अमिताभ बच्चन गांधी परिवार के करीबी थे और उन्होंने 1984 में इलाहाबाद से लोकसभा का चुनाव जीता था. उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था. लेकिन बाद में बोफोर्स घोटाले में नाम आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.   

टॅग्स :कादर खानअमिताभ बच्चनराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज