लाइव न्यूज़ :

जस्टिस उदय उमेश ललित होंगे देश के 49वें सीजेआई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई मुहर, 27 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2022 18:14 IST

निवर्तमान सीजेआई एनवी रमण ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किये जाने पर बधाई दी

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति ने उनके नियुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर किए।न्यायमूर्ति ललित 27 अगस्त को सीजेआई का पदभार ग्रहण करेंगे।न्यायमूर्ति ललित का कार्यकाल तीन माह से कम का होगा।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को बुधवार को भारत का 49वां प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया। राष्ट्रपति ने उनके नियुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर किए। न्यायमूर्ति ललित 27 अगस्त को सीजेआई का पदभार ग्रहण करेंगे। निवर्तमान सीजेआई एनवी रमण ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किये जाने पर बधाई दी।

निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश रमण एक दिन पहले (26 अगस्त को) सेवानिवृत्त होंगे। कानून मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘संविधान के अनुच्छेद 124 के उपबंध-दो के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश उदय उमेश ललित को भारत का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करती हैं। उनकी नियुक्ति 27 अगस्त, 2022 से प्रभावी होगी।’’ न्यायमूर्ति ललित का कार्यकाल तीन माह से कम का होगा। वह आठ नवम्बर को 65 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टउदय उमेश ललितएन वेंकट रमणद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?