लाइव न्यूज़ :

16 नवंबर को पद संभाल सकते हैं त्रिपुरा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति कुरैशी: सूत्र

By भाषा | Updated: November 13, 2019 18:08 IST

त्रिपुरा उच्च न्यायालय की अगुवाई कर रहे न्यायमूर्ति संजय कारोल को हाल में पटना उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। उसके कई दिन बाद न्यायमूर्ति कुरैशी को आठ नवंबर को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायाधीश अकील कुरैशी 16 नवंबर को पदभार संभालेंगे ।न्यायमूर्ति कुरैशी को आठ नवंबर को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी 16 नवंबर को पदभार संभालेंगे । न्यायमूर्ति सुभाष तलपात्र से तब तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम करने को कहा गया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

त्रिपुरा उच्च न्यायालय की अगुवाई कर रहे न्यायमूर्ति संजय कारोल को हाल में पटना उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। उसके कई दिन बाद न्यायमूर्ति कुरैशी को आठ नवंबर को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘चूंकि न्यायमूर्ति कुरैशी (मुंबई उच्च न्यायालय) 16 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे, त्रिपुरा उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति तलपात्र को मुख्य न्यायाधीश की तरह काम करने को कहा गया है।’’

उच्चतम न्यायालय के कालेजियम ने इससे पहले न्यायमूर्ति कुरैशी के नाम की सिफारिश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की अगुवाई करने के लिए की थी। किंतु सरकार द्वारा कुछ आपत्ति जताये जाने के बाद उसने अपनी सिफारिश में सुधार करते हुए उनका नाम त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के लिए भेजा था। न्यायमूर्ति कुरैशी के नाम की मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कालेजियम ने 10 नवंबर को सिफारिश की थी। 

टॅग्स :त्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब