लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने झारखण्ड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस अनिरुद्ध बोस के नाम की सिफारिश की

By भाषा | Updated: July 20, 2018 20:59 IST

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीश के कॉलेजियम ने 16 जुलाई को किये गये अपने फैसले को आज सार्वजनिक किया। 

Open in App

नयी दिल्ली , 20 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। इससे कुछ दिन पहले सरकार ने न्यायमूर्ति बोस की दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति करने की कॉलेजियम की सिफारिश को अस्वीकार कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीश के कॉलेजियम ने 16 जुलाई को किये गये अपने फैसले को आज सार्वजनिक किया। कॉलेजियम ने कहा कि विधि मंत्रालय द्वारा न्यायमूर्ति बोस की फाइल वापस करने के बाद उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय का प्रमुख बनाने की सिफारिश की गई। पांच महीने तक फाइल को लंबित रखने के बाद सरकार ने कॉलेजियम से उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की उसकी सिफारिश पर फिर से विचार करने को कहा था। इसके पीछे सरकार ने तर्क दिया कि 2004 से न्यायाधीश बोस के पास मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कोई अनुभव नहीं है जिसके आधार पर वह इतने प्रमुख उच्च न्यायालय का यह पद संभाल सकें। सरकार चाहती है कि कॉलेजियम 59 वर्षीय न्यायाधीश बोस की जगह दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के लिए किसी अन्य नाम पर विचार करे। दिल्ली उच्च न्यायालय में एक साल से भी ज्यादा वक्त से कोई पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश नहीं है। 

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहाई कोर्टपश्चिम बंगालझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील