लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल होंगे जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय, पार्टी तय करेगी किस सीट से लड़ूंगा चनाव

By आकाश चौरसिया | Updated: March 5, 2024 14:50 IST

West Begal: पूर्व न्यायाधिश अभिजीत गंगोपाध्याय ने भाजपा में शामिल होने और लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा, "यह हाई कमान (लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं) द्वारा तय किया जाएगा"।

Open in App
ठळक मुद्देWest Begal: अभिजीत गंगोपाध्याय ने हाईकोर्ट से इस्तीफे के बाद कह दी ये बातWest Begal: जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा भाजपा ही टीएमसी से लड़ सकती हैWest Begal: इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट किया कि वो 7 मार्च को भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं

कोलकाता:पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट के जस्टिस पद से इस्तीफा देने के साथ अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि भाजपा ही अकेली पार्टी है, तो टीएमसी से राजनीतिक रूप से लड़ाई कर सकती है। पूर्व न्यायाधिश अभिजीत गंगोपाध्याय ने भाजपा में शामिल होने और लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा, "यह हाई कमान (लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं) द्वारा तय किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वो शायद सात मार्च को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।"

उनके भाजपा में ज्वाइन करने की खबरों से पहले सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने बीते सोमवार को कथित स्कूल भर्ती घोटाले से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही कलकत्ता हाई कोर्ट की बेंच के समक्ष गुहार लगाई है कि स्कूल सेवा आयोग के मामलों में जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय द्वारा दिए गए सभी आदेश राजनीति से प्रेरित थे। इसलिए सभी आदेशों को रद्द किया जाना चाहिए।

सांसद बनर्जी ने इस क्रम में कहा था कि जो हाईकोर्ट की बेंच के सामने स्कूल केस में बहस कर रहे थे। उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय न्यायिक सेवा में रहते हुए एक राजनीतिक व्यक्ति थे। इस कारण उनके लिखे सारे आदेश राजनीतिक मकसद से प्रेरित थे।

वहीं बीते रविवार को न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा था कि वह राजनीति में शामिल होकर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए मंगलवार को न्यायपालिका छोड़ देंगे। न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने इस बात पर जोर दिया था कि उन्होंने बीते एक सप्ताह के भीतर कोई निर्णय नहीं दिया है और कोर्ट में अपने आखिरी दिन सोमवार को भी कोई न्यायिक आदेश पारित नहीं करेंगे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष