लाइव न्यूज़ :

न्यायाधीश कुहाड़ देखेंगे चिदंबरम और उनके बेटे के सभी मामले, कई VVIP मामले देख रहे हैं अजय कुमार

By भाषा | Updated: September 17, 2019 14:25 IST

न्यायाधीश कुहाड़ वर्तमान में अन्य मामलों के अलावा कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिजन,हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र और उनके परिवार से जुड़े मामलों की नयी दिल्ली में बनी विशेष अदालत में सुनवाई कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएयरसेल मैक्सिस से जुड़े सभी मामले एक अक्टूबर से विशेष न्यायाधीश कुहाड़ को हस्तांतरित होंगे। उच्चतम न्यायालय ने न्यायाधीश सैनी को कथित टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुड़े सभी मामलों की प्रतिदिन सुनवाई की जिम्मेदारी सौंपी है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम से जुड़े एयरसेल मैक्सिस के सभी मामले विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी के पास से विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ के पास भेज दिए हैं।

न्यायाधीश सैनी सितंबर के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं,इसलिए एयरसेल मैक्सिस से जुड़े सभी मामले एक अक्टूबर से विशेष न्यायाधीश कुहाड़ को हस्तांतरित होंगे। उच्च न्यायालय से जारी एक आदेश मे यह जानकारी दी गई।

न्यायाधीश कुहाड़ वर्तमान में अन्य मामलों के अलावा कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिजन,हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र और उनके परिवार से जुड़े मामलों की नयी दिल्ली में बनी विशेष अदालत में सुनवाई कर रहे हैं।

उच्चतम न्यायालय ने न्यायाधीश सैनी को कथित टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुड़े सभी मामलों की प्रतिदिन सुनवाई की जिम्मेदारी सौंपी है। विशेष अदालत ने दिसंबर 2017 में टू जी स्पेक्ट्रम मामले के सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।

इससे पहले अदालत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री दयानिधि मारन और उनके भाई कलानिधि मारन को एयरसेल मैक्सिस मामले में आरोपमुक्त कर दिया था।

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमलालू प्रसाद यादव2 जी घोटालासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए