लाइव न्यूज़ :

JP Nadda In Araria: 'एक वक्त सत्तू खाकर गुजारा होता था', चुनावी सभा में बोले जेपी नड्डा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 2, 2024 12:50 IST

JP Nadda In Araria: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को बिहार के दौरे पर थे। नड्डा ने अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देनड्डा ने अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित कियापीएम मोदी के 10 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के रहेपीएम मोदी के नेतृत्व में भारत, दुनिया का तीसरे नंबर का ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया है

JP Nadda In Araria: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को बिहार के दौरे पर थे। नड्डा ने अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 10 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के रहे। एक तरफ सेवा है, सुशासन है, गरीब कल्याण है, तो दूसरी तरफ राजद-कांग्रेस के शासन की लूट, कुशासन और उनके परिवार का कल्याण था। दोनों में तय आपको करना है। जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत, दुनिया का तीसरे नंबर का ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया है।

भारत की दवाई आज दुनिया में दूसरे नंबर पर एक्सपोर्ट हो रही है। हम दुनिया की डिस्पेंसरी बन गए हैं। दुनिया हमसे दवाई खरीद रही है, सबसे सस्ती और असरदार दवाई आज भारत में बन रही है। जेपी नड्डा ने कहा कि आप जो मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं, उस पर 10 साल पहले लिखा होता था- मेड इन चाइना, मेड इन कोरिया, मेड इन जापान लिखा होता था। आज आपके मोबाइल पर लिखा है मेड इन इंडिया। नड्डा ने कहा कि आज भारत में इस्तेमाल होने वाले 97 फीसदी मोबाइल भारत बना रहा है। ये बदलता हुआ भारत है।

कोरोना की महामारी आई, दुनिया भी नहीं जानती थी, कैसे लड़ा जाए। नड्डा ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में अमेरिका फेल हो गया, रूस फेल हो गया, जापान रास्ता तय नहीं कर पाया। लेकिन मोदी के नेतृत्व में सही समय पर सही फैसला लिया गया और देश के 140 करोड़ लोगों की जान बचाई गई।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेसी और राजद वाले बोलते थे कि ये मोदी ​टीका है, मत लगाओ, लेकिन चुपके से खुद लगवा लिया। ये ऐसे लोग है, जिन्होंने चुपके से खुद टीका लगवाया, लेकिन जनता को गुमराह करते रहे कि टीका मत लगावाओ। उन्होंने कहा कि इस देश में टिटनेस की दवा आने में 25 साल लग गए, डिप्थीरिया की दवा आने में 30 साल लग गए, ट्यूबरक्लोसिस की दवा को आने में 27 साल लग गए, जापानी बुखार की दवा आने में 100 साल लग गए। लेकिन कोरोना का टीका देश को 9 महीने में मिल गया।

टॅग्स :बिहारअररियालोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावजेपी नड्डाjp naddaजेडीयूआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष