लाइव न्यूज़ :

गुजरात: जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोगों ने हमेशा किसानों के नाम पर राजनीति की है

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 20, 2022 11:18 IST

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गांधीनगर के पास भाजपा के किसान मोर्चा कार्यक्रम में ई-बाइक को हरी झंडी दिखाने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ ही लोग हैं जिन्होंने हमेशा किसानों के नाम पर राजनीति की है लेकिन भाजपा ने किसानों को समझकर उनके दर्द को कम करने का काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने दो दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा प्रमुख कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे।भाजपा अध्यक्ष का मंगलवार और बुधवार को गांधीनगर में राष्ट्रीय महापौरों के उद्घाटन सत्र में भी भाग लेने का कार्यक्रम है।जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने हमेशा किसानों के नाम पर राजनीति की है।

गांधीनगर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जेपी नड्डा ने मंगलवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने हमेशा किसानों के नाम पर राजनीति की है। दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे नड्डा ने कहा, "कुछ ही लोग हैं जिन्होंने हमेशा किसानों के नाम पर राजनीति की है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को समझकर उनके दर्द को कम करने का काम किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि सिर्फ भाजपा के नेता ही जनता के बीच जा सकते हैं और कह सकते हैं कि हमने आपके लिए काम किया है।" भाजपा अध्यक्ष ने यह टिप्पणी राज्य की राजधानी गांधीनगर के पास भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा कार्यक्रम में ई-बाइक को हरी झंडी दिखाने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए की।

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा प्रमुख कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात नड्डा का दौरा इस साल दिसंबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले हो रहा है। भाजपा अध्यक्ष का मंगलवार और बुधवार को गांधीनगर में राष्ट्रीय महापौरों के उद्घाटन सत्र में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। 

पांच सितारा होटल में होने वाले सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल भी मौजूद रहेंगे। भाजपा महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने संवाददाताओं को बताया कि नड्डा दिन में बाद में राजकोट भी जाएंगे और शहरी, पंचायत और सहकारी निकायों में भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक सभा को संबोधित करेंगे। नड्डा बाद में पड़ोसी मोरबी शहर जाएंगे जहां उनका शाम को रोड शो करने का कार्यक्रम है।

टॅग्स :जेपी नड्डाBharatiya Janata PartyगुजरातGandhinagarBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?