लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जेपी नड्डा ने रोमन सम्राट नीरो से की सीएम अशोक गहलोत की तुलना, कहा- वो अपना जन्मदिन मनाते रहे

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 11, 2022 15:41 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नीत राजस्थान सरकार पर हालिया सांप्रदायिक झड़पों को लेकर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए उनकी तुलना रोमन सम्राट नीरो से की।

Open in App
ठळक मुद्देनड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना जन्मदिन मनाने में व्यस्त थे, जबकि उनके गृह जिले में हिंसक झड़पें हुईं। नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो 2019-20 के अनुसार राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में नंबर एक पर था।

सूरतगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य में हालिया सांप्रदायिक झड़पों को लेकर कांग्रेस नीत राजस्थान सरकार पर निशाना साधा। रोमन सम्राट नीरो के साथ समानता रखते हुए नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना जन्मदिन मनाने में व्यस्त थे, जबकि उनके गृह जिले में हिंसक झड़पें हुईं। 

नड्डा ने श्रीगंगानगर में बीकानेर संभाग की एक पार्टी बूथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "जिस दिन जोधपुर में लोग सड़कों पर थे, उस दिन गहलोत साहब अपना जन्मदिन मना रहे थे। जब रोम जल रहा था तब नीरो बांसुरी बजा रहा था।" गहलोत के खिलाफ पिछले हफ्ते भी इसी तरह का आरोप लगाया गया था. बता दें कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम पर "जन्मदिन की शुभकामनाएं लेने" का आरोप लगाया था, जबकि जोधपुर को 'जलाया' गया था।

मालूम हो, इस महीने की शुरुआत में ईद समारोह से पहले हिंसा और तनाव ने जोधपुर को हिलाकर रख दिया था। जोधपुर में जालोरी गेट सर्कल पर धार्मिक झंडे लगाने को लेकर आंदोलन हुआ, जिसमें पथराव हुआ और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया था और शहर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया था। 

वहीं, अपनी बात को जारी रखते हुए जेपी नड्डा ने कहा, "क्या यह अशोक गहलोत का काम नहीं था कि उन्हें जोधपुर जाना चाहिए था, जो उनका गृह जिला है, जहां सांप्रदायिक दंगे हो रहे थे? उन्हें वहां जाना चाहिए था। आप नहीं गए, इससे पता चलता है कि आप राजस्थान के लोगों से कितना प्यार करते हैं।" 

कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो 2019-20 के अनुसार राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में नंबर एक पर था और अनुसूचित जनजाति समुदायों के खिलाफ अपराधों में दूसरे स्थान पर था, जबकि राज्य अनुसूचित जाति के खिलाफ अपराधों में तीसरे नंबर पर है।

टॅग्स :जेपी नड्डाअशोक गहलोतराजस्थानRajasthan Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार