लाइव न्यूज़ :

BJP Leader X Bio Modi Ka Parivar: 'मोदी का परिवार', अमित शाह, नितिन गडकरी ने अपने नाम में जोड़ा...

By धीरज मिश्रा | Updated: March 4, 2024 14:49 IST

BJP Leader X Bio Modi Ka Parivar: देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स एकाउंट में अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 मैं हूं चौकीदार 2024 में मोदी मेरा परिवार का नारा हुआ बुलंद सोशल मीडिया पर छाया मोदी मेरा परिवार बीजेपी के तमाम नेताओं ने अपने नाम में जोड़ा मोदी मेरा परिवार

BJP Leader X Bio Modi Ka Parivar: देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स एकाउंट में अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिखा है। अमित शाह के साथ बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों ने अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिखा है। मालूम हो कि साल 2019 में मोदी ने एक नारा दिया था मैं हूं चौकीदार। इस नारे के बाद सभी बीजेपी के बड़े मंत्रियों और नेताओं ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर मैं हूं चौकीदार लिखा था।

अब मोदी मेरा परिवार लिखा गया है। आपको बताते चले कि पीएम मोदी सोमवार को तेलंगाना के दौरे पर थे। यहां उन्होंने परिवारवाद पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि कल कुछ लोग मेरे परिवार पर सवाल खड़े कर रहे थे। उनको बता देना चाहता हूं कि मोदी का परिवार यह 140 करोड़ की जनता है। उन्होंने लोगों से कहा कि मैं मोदी का परिवार। मोदी के इस नारे पर वहां की जनता ने भी एक स्वर में कहा कि मोदी मेरा परिवार।

पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे इंडिया गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है।

मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है, जिसका कोई नहीं है वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार है। कल ये ऐसा भी कह सकते हैं कि तुम्हें कभी जेल की सजा नहीं हुई इसलिए तुम राजनीति में भी नहीं आ सकते।

गौर करने वाली बात यह है कि बिहार की राजधानी पटना में लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। लालू ने कहा कि मोदी हिन्दू नहीं है और उनका परिवार नहीं है। लालू के इस बयान पर बीजेपी हमलावर है। बिहार बीजेपी के नेता लालू पर निशाना साध रहे हैं और अब मोदी मेरा परिवार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीजेपी नड्डानितिन गडकरीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos