लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में दो बेटों के साथ एक व्यक्ति को आत्मदाह करने से पत्रकारों ने रोका

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:37 IST

Open in App

इरोड (तमिलनाडु), नौ अगस्त तमिलनाडु के इरोड में जिला समाहरणालय में सोमवार को 35 साल के एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की जिन्हें दो पत्रकारों ने ऐसा करने से रोक दिया । वह व्यक्ति मछली बेचने वाली एक इकाई में कर्मचारी है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद में कलक्टर से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुये उसने आवेदन दिया था और अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुयी है । उन्होंने बताया कि आवेदन पर कार्रवाई नहीं होना ही इस आत्मदाह का कथित कारण है ।

कर्मचारी की पत्नी उसे और उनके चार और पांच साल के दो बच्चों को छोड़ कर चली गयी है और कर्मचारी ने पत्नी को फिर से मिलाने का अनुरोध किया था ।

पुलिस ने बताया कि 35 साल के इस व्यक्ति ने अपने और दोनों बेटों के शरीर पर मिट्टी का तेल डाल लिया और माचिस की तिली जलाने ही वाला था कि पत्रकारों ने उसे पकड़ लिया और आत्मदाह करने से रोक दिया।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति तथा उसके दोनों बेटों को पूछताछ के लिये थाने ले गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल