लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार के खिलाफ JNU का फैसला अवैध और गैर-कानूनी: दिल्ली हाई कोर्ट

By भारती द्विवेदी | Updated: July 20, 2018 18:52 IST

अनुशासनात्मक नियमों के उल्लंघन के आरोप में पांच सदस्यीय पैनल ने उमर खालिद समेत 13 अन्य छात्रों पर जुर्माना भी लगाया था। इसके बाद छात्रों ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई: जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र कन्हैया कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कन्हैया कुमार के ऊपर प्रशासन द्वारा लगाए गए दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दिया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि  कॉलेज प्रशासन द्वारा कन्हैया कुमार को दंडित करने का निर्णय गैरकानूनी, तर्कहीन और बेवजह है। साथ ही कोर्ट ने जेएनयू प्रशासन को आदेश दिया है कि वो इस मामले में ठीक ढंग से सुनवाई करे।

बता दें कि संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने को लेकर साल 2016 में जेएनयू में एख कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। उस कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भारत-विरोधी नारे लगाए गए थे। जिसमें कन्हैया कुमार और उमर खालिद को नाम भी शामिल था। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी की अपीली प्राधिकरण ने कन्हैया पर दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। 18 जुलाई को इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला देते हुए कहा था कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ लगे जुर्माने पर प्रशासन 20 जुलाई तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा। इस मामले में कन्हैया कुमार को 23 दिन की जेल की सजा भी हुई थी।

अनुशासनात्मक नियमों के उल्लंघन के आरोप में पांच सदस्यीय पैनल ने उमर खालिद समेत 13 अन्य छात्रों पर जुर्माना भी लगाया था। इसके बाद छात्रों ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कन्हैया कुमारजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम