लाइव न्यूज़ :

JNU Violence: जावड़ेकर का ट्वीट, अशांति का माहौल बना रहे हैं वाम दल, कांग्रेस और आप, 10 मिनट के भीतर योगेंद्र यादव घटनास्थल पर क्यों

By भाषा | Updated: January 6, 2020 15:37 IST

पर्यावरण और सूचना प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कल रात जेएनयू में हुई हिंसा की निंदा करता हूं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों के कुछ तत्व जानबूझकर देश में, खासकर विश्वविद्यालयों में हिंसा और अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार रात कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया।जावड़ेकर ने हमले के समय परिसर में कुछ नेताओं की मौजूदगी पर सवाल खड़ा किया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों पर हमले की सोमवार को निंदा की तथा कांग्रेस, आप एवं वाम दलों पर देश में अशांति का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

पर्यावरण और सूचना प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कल रात जेएनयू में हुई हिंसा की निंदा करता हूं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों के कुछ तत्व जानबूझकर देश में, खासकर विश्वविद्यालयों में हिंसा और अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।’’

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार रात कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जावड़ेकर ने हमले के समय परिसर में कुछ नेताओं की मौजूदगी पर सवाल खड़ा किया और आरोप लगाया कि यह उन लोगों की साजिश थी।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हिंसक हमलों के 10 मिनट के भीतर योगेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंच गये। अन्य लोग भी मौजूद थे। यह कैसे संभव है? इस पर विचार होना चाहिए। यह एक साजिश है।’’ जावड़ेकर ने यह भी कहा कि यह पता लगाना होगा कि पिछले तीन दिन से चल रही सेमिस्टर पंजीकरण प्रक्रिया में कौन रोड़े डाल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कल बाहरी लोग आये और छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला किया। इसकी जांच होनी चाहिए। अमित शाह ने पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया है।’’ 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए हमले की निंदा की

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कल हुए हमले की निंदा की और कहा कि जाँच के बाद तथ्यों के सामने आने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुझे लगता है कि समय आ गया है कि मीडिया के मित्रों सहित हम सभी इन चीजों की रिपोर्टिंग करने और (मामले को) सनसनीखेज बनाने में संयम बरतेंगे।

वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी।” वाणिज्य मंत्री ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि एक बार तथ्यों के सामने आने के बाद मामले में उचित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” रविवार की रात को जेएनयू में कुछ नकाबपोश और हाथ में डंडे लिए लोगों के घुसने के बाद हिंसा भड़क उठी थी। उन्होंने अध्यापकों और छात्रों पर हमला किया और संपत्ति को नुकसान पहुँचाया। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मोदी सरकारकांग्रेससीताराम येचुरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत