लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसाः 13 जनवरी को संसदीय समिति के समक्ष पेश होंगे गृह सचिव भल्ला और पुलिस आयुक्त पटनायक

By भाषा | Updated: January 9, 2020 17:14 IST

राज्यसभा सचिवालय की बैठक के एजेंडा संबंधी बुलेटिन के अनुसार, ‘‘ दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर गृह सचिव के साथ दिल्ली पुलिस एवं अन्य पक्षकार/ संगठन प्रस्तुति देंगे । ’’ स्थायी समिति की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रस्तुति के दौरान भल्ला एवं पटनायक से जेएनयू प्रकरण एवं सम्पत्ति को नुकसान के बारे में भी पूछा जा सकता है।पिछले रविवार को कुछ नकाबपोशों ने जेएनयू परिसर में घुसकर छात्रों पर हमला कर दिया था। 

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक 13 जनवरी को गृह मामलों से संबंधित संसद की स्थायी समिति के समक्ष उपस्थित होकर दिल्ली में बढ़ते अपराध विषय पर प्रस्तुति दे सकते हैं।

राज्यसभा सचिवालय की बैठक के एजेंडा संबंधी बुलेटिन के अनुसार, ‘‘ दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर गृह सचिव के साथ दिल्ली पुलिस एवं अन्य पक्षकार/ संगठन प्रस्तुति देंगे।’’ स्थायी समिति की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा कर रहे हैं।

प्रस्तुति के दौरान भल्ला एवं पटनायक से जेएनयू प्रकरण एवं सम्पत्ति को नुकसान के बारे में भी पूछा जा सकता है। गौरतलब है कि जेएनयू में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठाये गए थे। पिछले रविवार को कुछ नकाबपोशों ने जेएनयू परिसर में घुसकर छात्रों पर हमला कर दिया था। 

दिल्ली पुलिस बृहस्पतिवार को जेएनयू अध्यापकों और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों से मिलाने ले गयी। जेएनयू परिसर में पांच जनवरी को नकाबपोश गुंडों के हमले को लेकर विरोध मार्च के दौरान शास्त्री भवन के पास प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया था।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के साथ जेएनयूएसयू और जेएनयूटीए के पदाधिकारियों के रविवार को विश्वविद्यालय में किए गए हमले, छात्रावास शुल्क वृद्धि और कुलपति को हटाने के बारे में चर्चा करने की संभावना है। पुलिस ने मध्य दिल्ली के शास्त्री भवन के पास प्रदर्शन मार्च को रोक दिया। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मोदी सरकारसंसददिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील