लाइव न्यूज़ :

जेएनयू यौन शोषण मामले में प्रोफेसर पर कई और छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप, जांच जारी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 19, 2018 23:19 IST

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा है, मामले की कानूनी रूप से जांच जारी है। कानून के मुताबिक ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 19 मार्च। जेएनयू यौन शोषण मामले में कुछ और छात्राओं ने कथित आरोपी प्रोफेसर अतुल जौहरी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा है कि, सभी कथित आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। हमें कुछ और छात्राओं ने इस प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा है, मामले की कानूनी रूप से जांच जारी है। कानून के मुताबिक ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच दक्षिण-पूर्वी दिल्ली  डीसीपी (अतिरिक्त उपायुक्त) की निगरानी में चल रही है। इससे पहले सोमवार देर शाम को इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे छात्र वसंत कुंज पुलिस स्टेशन तक पहुंच गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 

प्रोफेसर अतुल जौहरी पर छात्राओं को छेड़ने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है और पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है। अतुल जौहरी साइंस के प्रोफेसर हैं और उन पर आरोप है कि वह कक्षा में पढ़ाते समय अश्लील बातें और छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। इसको लेकर पिछले कई दिनों से छात्राएं प्रदर्शन करती आ रही हैं। 

प्रोफेसर से परेशान छात्राएं वसंत कुंज नार्थ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं और पुलिस ने अतुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के साथ केस दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, छात्राएं शनिवार को दिल्ली महिला आयोग का रुख कर चुकी हैं।

 

टॅग्स :जेएनयूदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए