लाइव न्यूज़ :

JNU फीस बढ़ोतरी: जेएनयू छात्रों ने राष्ट्रपति भवन तक मार्च शुरू किया, झड़प के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By स्वाति सिंह | Updated: December 9, 2019 17:02 IST

छात्रों के इस पैदल मार्च का जेएनयू टीचर्स असोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। मार्च के मद्देनजर जेएनयू के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेएनयू तक जाने वाली सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देJNU के छात्रों ने राष्ट्रपति से छात्रावास फीस वृद्धि के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की।छात्रों के इस पैदल मार्च का जेएनयू टीचर्स असोसिएशन ने भी समर्थन दिया है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रपति से मुलाकात करने की मांग करते हुए सोमवार को राष्ट्रपति भवन तक मार्च शुरू किया। छात्रों ने राष्ट्रपति से छात्रावास फीस वृद्धि के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की। राष्ट्रपति जेएनयू के विजिटर भी हैं। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 

बता दें कि छात्रों के इस पैदल मार्च का जेएनयू टीचर्स असोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। मार्च के मद्देनजर जेएनयू के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेएनयू तक जाने वाली सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की गई है। छात्रों ने तस्वीरें दिखाकर दावा किया कि पुलिस ने मार्च शुरू होने से पहले जेएनयू के सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया है।  छात्रों ने ‘‘दिल्ली पुलिस वापस जाओ’’ और ‘‘सभी के लिए निशुल्क शिक्षा’’ के नारे लगाए। अधिकारियों ने प्रदर्शनों की आशंका के चलते उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग और केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर सोमवार को यात्रियों का प्रवेश और निकास बंद कर दिया। 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुरूप उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग और केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं।’’ 

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि छात्रों के प्रदर्शन और लंबे मार्च के कारण बाबा गंगनाथ मार्ग पर यातायात की आवाजाही बंद है। जेएनयू छात्र छात्रावास की फीस बढ़ाए जाने के खिलाफ एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने प्रशासन की बार-बार चेतावनियों के बावजूद आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं का बहिष्कार करने का भी आह्वान किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेएनयू में सामान्य कामकाज बहाल करने और प्रदर्शनरत छात्रों तथा प्रशासन के बीच मध्यस्थता करने के तरीकों को तलाश करने के लिए तीन सदस्यीय समिति भी गठित की। समिति ने मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

प्रदर्शन के चलते उद्योग भवन, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद

जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रदर्शन मार्च के मद्देनजर उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग और केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस की सलाह के बाद सोमवार को उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी

छात्रावास की फीस में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जेएनयू छात्रों के राष्ट्रपति भवन तक लंबे मार्च के मद्देनजर विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। छात्रों ने तस्वीरें दिखाकर दावा किया कि पुलिस ने जेएनयू के सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया है। यातायात पुलिस ने बताया कि जेएनयू तक जाने वाली सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि छात्रों के प्रदर्शन और लंबे मार्च के कारण बाबा गंगनाथ मार्ग पर यातायात की आवाजाही बंद है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर