लाइव न्यूज़ :

प्रत्यक्ष कक्षाओं की बहाली पर चर्चा के लिए जेएनयू, डीयू और जामिया विश्वविद्यालय बैठक करेंगे

By भाषा | Updated: August 27, 2021 23:34 IST

Open in App

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रत्यक्ष कक्षाओं को दोबारा शुरू करने पर चर्चा करने के लिए आंतरिक बैठकें करेंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि सभी कॉलेजों को एक सितंबर से दोबारा खोला जा सकता है, जिसके बाद इन विश्विद्यालयों ने बैठकें करने का फैसला किया है। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कोरोना वायरस के मामलों में कमी का हवाला देते हुए विज्ञान विषय के छात्रों के लिए प्रत्यक्ष कक्षाएं दोबारा शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, विश्वविद्यालय के शिक्षकों के एक वर्ग ने इस फैसले पर नाखुशी जाहिर की थी। बाद में डीयू ने अपना ये फैसला स्थगित कर दिया था। डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने शुक्रवार को कहा, '' हमारे यहां 31 अगस्त को कार्यकारी परिषद की बैठक होगी और उसके बाद हम योजना बनाएंगे और एक बैठक करेंगे। हम एक सितंबर से प्रत्यक्ष कक्षाएं बहाल नहीं कर पाएंगे। जब भी हम दोबारा कक्षाएं शुरू करेंगे, सबसे पहले हम विज्ञान के छात्रों के लिए इसकी शुरुआत करेंगे।''जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा कि आधिकारिक आदेश प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन आतंरिक तौर पर इस पर चर्चा करेगा। वहीं, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक अधिकारी ने कहा कि प्रत्यक्ष कक्षाओं की बहाली से पहले संस्थान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों का इंतजार करेगा। साथ ही आतंरिक स्तर पर भी चर्चा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारतकेजरीवाल रो रहा है यार, तू कहां रह गया?, वीडियो वायरल, पत्रकार ने कैमरामैन को कुछ यूं बुलाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?