लाइव न्यूज़ :

JNU इस साल जारी कर सकता है ऑनलाइन कोर्स, दूर-दराज, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने का उद्देश्य

By आकाश चौरसिया | Updated: February 3, 2024 15:00 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने छोटी अवधि के लिए देश भर में छात्रों के लिए ऑनलाइन कोर्स की योजना बना रहा है, साथ ही ये भी यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया कि ई-लर्निंग सेमगेंट में प्रवेश करने का उद्देश्य है।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू जल्द जारी करेगा ऑनलाइन कोर्स ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने का उद्देश्य हैये कोर्स मात्र 15 हफ्ते के रहेंगे

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने छोटी अवधि के लिए देश भर में छात्रों के लिए ऑनलाइन कोर्स की योजना बना रहा है, साथ ही ये भी यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया कि ई-लर्निंग सेमगेंट में प्रवेश करने का उद्देश्य है। इसके अलावा अधिकारिक तौर पर कहा कि विश्विद्यालय दूर-दराज इलाकों तक पहुंच बनाने के लिए ई-लर्निंग के बुनियादों ढांचे पर काम कर रहा है।  

स्पेशल सेंटर फॉर ई-लर्निंग, जेएनयू के अध्यक्ष बी एस बालाजी ने बताया, ''जेएनयू को 455 करोड़ रुपये का एचईएफए कर्ज मिला है और वह इसके जरिए पाठ्यक्रमों को विकसित करने के बुनियादी ढांचे के निर्माण की प्रक्रिया में है।'' उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय कैमरा, लाइट और ध्वनिरोधी सुविधाओं के साथ एक वीडियो रिकॉर्डिंग कक्ष स्थापित करने की योजना बना रहा है, जहां शिक्षक इन कक्षाओं को आयोजित या रिकॉर्ड कर सकें। इस बात की जानकारी पीटीआई ने दी है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंधों, राजनीति विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं पर 6 से 8 खुले ऑनलाइन पाठ्यक्रम भी हैं, जिन्हें भविष्य में शुरू किया जाएगा। ये पाठ्यक्रम 'स्वायाम' प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा, कुछ पाठ्यक्रम जेएनयू डिजी परिसर के एलएमएस पोर्टल पर भी होस्ट किए जाएंगे।

इस वर्ष, जेएनयू ने भारतीय आर्कटिक नीति (आईएपी) पर अपने स्नातक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा अनुमोदित जलवायु और पर्यावरण संरक्षण पर एक 4 क्रेडिट और 15 हफ्ते लंबी अवधि पर ऑनलाइन पाठ्यक्रम (एमओओसी) शुरू करने की योजना बनाई है। 

छात्र इन पाठ्यक्रमों से जुड़े क्रेडिट अर्जित कर सकते हैं, जो सत्र के अंत में एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर उनके अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट पर दिखाई देंगे। यह अनुमान लगाया गया है कि जेएनयू एलएमएस के लिए विकसित किए जाने वाले कई पाठ्यक्रमों को भविष्य के यूजी और पीजी कार्यक्रमों के साथ एकीकृत किया जाएगा।

टॅग्स :एजुकेशनJNU VC Jawaharlal Nehru University
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"