लाइव न्यूज़ :

Independence Day: जश्न-ए-आजादी पर श्रीनगर के लाल चौक पर लोगों ने फहराए तिरंगे, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: August 15, 2022 15:25 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,  तीन साल पहले, पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आधुनिक आर्थिक और सामाजिक विकास का दीप जलाया।

Open in App
ठळक मुद्दे15 अगस्त के दिन लोग तिरंगा हाथ में लिए लाल चौक पर एकत्रित हुएलाल चौक में ही मार्शल आर्ट के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति देकर आजादी का जश्न मनायाउपराज्यपाल बोले - नए जम्मू-कश्मीर में युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए की जा रही है जमीन तैयार

श्रीनगर: देश आज आजादी की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है। जगह-जगह तिरंगा फहराए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक में भी लोगों ने तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। 15 अगस्त के दिन लोग तिरंगा हाथ में लिए लाल चौक पर एकत्रित हुए। इसके साथ ही यहां मार्शल आर्ट के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति देकर आजादी का जश्न मनाया।   

वहीं श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,  तीन साल पहले, पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आधुनिक आर्थिक और सामाजिक विकास का दीप जलाया। यहां एलजी सिन्हा राज्य धारा 370 और 35 ए को हटाने का जिक्र कर रहे थे। 

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। विभिन्न चुनौतियों के बावजूद, हमने पिछले वित्तीय वर्ष में पांच बार की गति से 50,726 परियोजनाओं को पूरा किया। उपराज्यपाल ने कहा, नए जम्मू और कश्मीर में, युवाओं के सपनों और आशाओं को साकार करने के लिए 21 वीं सदी की जमीन तैयार की जा रही है। 

श्रीनगर में ही नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फ़ारुख़ अब्दुल्ला ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने निवास स्थान पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की तरक्की की यात्रा को बताते हुए कहा, "पहले हम सुई तक नहीं बना सकते थे हम आज कहां पहुंच गए हैं। अब हम न केवल अपने लिए अनाज पैदा कर रहे हैं बल्कि दूसरे देशों में भी निर्यात कर रहे हैं।"

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसSrinagarमनोज सिन्हाफारूक अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?