लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दशकों में सबसे शांतिपूर्ण रहा स्वतंत्रता दिवस और ईद का जश्न: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: August 16, 2019 23:28 IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन दशक पहले आतंकवाद बढ़ने के बाद से स्वतंत्रता दिवस एवं ईद का जश्न इस साल ‘‘सबसे शांतिपूर्ण’’ रहा।

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्तः केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन दशक पहले आतंकवाद बढ़ने के बाद से स्वतंत्रता दिवस एवं ईद का जश्न इस साल ‘‘सबसे शांतिपूर्ण’’ रहा। उन्होंने कहा कि इससे पहले त्यौहारों में ‘‘रक्तपात’’ और ‘‘हिंसा’’ देखने को मिलती थी। सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने को लेकर कुछ राजनीतिक दल एवं बुद्धिजीवी, भाजपा और उसकी सरकार की आलोचना करने के लिए वाजपेयी जी के नारे ‘कश्मीरियत, जम्हूरियत, इंसानियत’ का प्रयोग कर रहे हैं।

उन्होंने वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘ज्ञान फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘जम्मू और लद्दाख के लोगों की ही तरह कश्मीर में भी आम लोग अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने को लेकर खुश हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि 30 साल पहले जब जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद शुरू हुआ था, तब से स्वतंत्रता दिवस और ईद इस बार सबसे शांतिपूर्ण रहे।’’

राज्य से लोकसभा सांसद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लागू प्रतिबंधों को वे लोग ‘‘बढ़ा-चढ़ा कर दिखा’’रहे हैं जो अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त किए जाने के विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में मात्र सात-आठ प्रतिशत मत हासिल करके अब तक केवल दो परिवार वैकल्पिक रूप से सत्ता में रहते थे लेकिन अब राज्य जल्द ही वास्तिवक लोकतंत्र देखेगा।

सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद वाजपेयी के नारे को ‘‘तोड़-मरोड़कर’’ भाजपा और मोदी सरकार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘वे कहते हैं, वाजपेयी जी होते तो ऐसा नहीं होता। वाजपेयी ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे का कभी समर्थन नहीं किया।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया