लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सीमा पर गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन ढेर

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 11, 2019 16:13 IST

पाक सेना की इस गोलाबारी में 28 वर्षीय लांस नायक मोहम्मद जावेद निवासी मरार तहसील मोराही जिला खंगारिया, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा पर गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया और पाकिस्तान के तीन सैनिकों की मौत हो गई।कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान पिछले दो महीनों से रुक-रुककर गोलाबारी करता आ रहा है।

एलओसी पर पाक गोलाबारी में एक भारतीय जवान के शहीद हो जाने के बाद भारतीय पक्ष की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाक सेना के कम से कम तीन जवानों के मारे जाने की खबर है। कुछ एक पाकिस्तानी बंकरों तथा सीमा चौकिओं को क्षति पहुंचाने का भी दावा किया जा रहा है।

पुंछ में एलओसी से सटे शाहपुर सेक्टर में सोमवार को पाक गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए सेना के जवान ने जख्मों का ताव न सहते हुए मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। सोमवार शाम को पांच बजे के करीब पाक सैनिकों ने पुंछ के शाहपुर व किरनी सेक्टर में भारी गोलाबारी की। पाक सेना की इस गोलाबारी में सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल जवान को पास के सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं भारतीय सेना ने पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे के करीब पाक सेना ने अचानक सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने के साथ ही रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर जोरदार गोलाबारी की। पाक सेना ने सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागना शुरू कर दिए। पाक सेना की इस गोलाबारी में 28 वर्षीय लांस नायक मोहम्मद जावेद निवासी मरार तहसील मोराही जिला खंगारिया, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव भेज दिया गया है।

पाकिस्तान पिछले दो महीनों से रूक-रूक कर जिला पुंछ में एलओसी से सटे शाहपुर सेक्टर में गोलीबारी करता आ रहा है। पाक सेना द्वारा की जा रही इस गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना का भी नुकसान हुआ है। दो रोज पहले भी पाक सेना ने इन्हीं दो सेक्टरों में जमकर गोलाबारी की थी, जिसका भारतीय सेना द्वारा कड़ा जवाब दिया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनासीजफायरइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह