लाइव न्यूज़ :

शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी इरफान बशीर और उजैर सलाम अरेस्ट, 2 एके-56, 4 मैगजीन, 102 कारतूस, 2 हथगोले-पाउच, 5400 रुपये नकद, मोबाइल, स्मार्टवॉच और आधार कार्ड बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 29, 2025 11:52 IST

इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में की गई। संभावित मुठभेड़ टल गई और संभावित हमले या लक्षित हत्या को रोका जा सका।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों ने सफलतापूर्वक आत्मसमर्पण कर दिया।एक बगीचे में आतंकवादियों की हरकत देखी गई।दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

जम्‍मूः पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एसओजी शोपियां द्वारा 44 आरआर और 178 बीएन सीआरपीएफ के साथ समन्वय में विशेष इनपुट के बाद दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के बसकुचन इलाके में शुरू किए गए कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (सीएएसओ) के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी की गई और पास के एक बगीचे में आतंकवादियों की हरकत देखी गई। संयुक्त टीमों द्वारा त्वरित और समन्वित कार्रवाई के कारण दोनों आतंकवादियों ने सफलतापूर्वक आत्मसमर्पण कर दिया और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जिनकी पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में की गई, जिससे संभावित मुठभेड़ टल गई और संभावित हमले या लक्षित हत्या को रोका जा सका।

अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें दो एके-56 राइफल, चार मैगजीन, 7.62×39 मिमी के 102 राउंड, दो हथगोले, दो पाउच, 5400 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक स्मार्टवॉच, दो बिस्किट पैकेट और एक आधार कार्ड शामिल हैं। संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

 जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो ‘‘हाइब्रिड आतंकवादियों’’ को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि यह ‘‘बड़ी सफलता’’ है। ‘‘हाइब्रिड आतंकवादी’’ वो होते हैं जो आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध नहीं होते हैं लेकिन वे इतने कट्टरपंथी हो चुके होते हैं कि आतंकवादी हमलों को अंजाम दे सकते हैं।

ये लोग आम लोगों के बीच रहते हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है हमले को अंजाम देकर फिर से सामान्य जीवन बिताने लगते हैं। अभियान का ब्योरा देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुंछ के बसकुचन इलाके में बुधवार रात को विशेष सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इलाके की प्रभावी रूप से घेराबंदी की गई और पास के एक बागान में आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई। सुरक्षा बलों द्वारा त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई के कारण लश्कर-ए-तैयबा के दो ‘‘हाइब्रिड’’ आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे संभावित मुठभेड़ टल गई।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां