लाइव न्यूज़ :

जेजेपी में नैना चौटाला के नाम पर हो रहा है विचार, बन सकती हैं हरियाणा की उप-मुख्यमंत्री: सूत्र

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2019 13:38 IST

हरियाणा: नैना चौटाला ने बाढडा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने हाल में संपन्न हुए कांग्रेस के उम्मीदवार रनबीर सिंह महेंद्र को 13,704 वोटों हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देजेजेपी की नैना चौटाला बन सकती है हरियाणा की उप-मुख्यमंत्रीसूत्रों के अनुसार नैना के नाम पर विचार जारी है, दुष्यंत चौटाला की मां हैं नैना चौटाला

हरियाणा में 10 सीट जीतकर आने वाली दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की ओर से हरियाणा के डिप्टी सीएम के लिए नैना चौटाला का नाम सामने आ सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पार्टी सूत्रों ने शनिवार को ये जानकारी दी।

नैना चौटाला जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की मां और अजय चौटाला की पत्नी हैं। अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में अभी जेल में बंद हैं। अजय के पिता और पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला भी जेल में बंद हैं।

नैना चौटाला ने बाढडा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने हाल में संपन्न हुए कांग्रेस के उम्मीदवार रनबीर सिंह महेंद्र को 13,704 वोटों हराया था। सूत्रों के अनुसार हालांकि, उप-मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अब भी आखिरी फैसला होना बाकी है।

इससे पहले बीजेपी ने शुक्रवार को देर शाम जेजेपी के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया था। बीजेपी इस चुनाव में केवल 40 सीट जीत सकी है और बहुमत (46) से दूर है। ऐसे में 10 सीट जीतकर आने वाली जेजेपी ने बीजेपी का साथ देने का फैसला किया। गठबंधन के इस फैसले के तहत राज्य का मुख्यमंत्री बीजेपी से जबकि उप-मुख्यमंत्री जेजेपी से होगा। 

इससे पहले नैना चौटाला डबवाली से इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) की विधायक रही हैं। उन्होंने पिछले साल जेजेपी के बनने के बाद इस पार्टी से जुड़ीं। माना जा रहा है कि दुष्यंत चौटाला शनिवार दोपहर बाद राज्यपाल से मिलकर बीजेपी को समर्थन देने का पत्र सौंप सकते हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावहरियाणानैना चौटालाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो