लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष से हटाए गए कमलनाथ, जीतू पटवारी ने ली जगह

By रुस्तम राणा | Updated: December 16, 2023 20:22 IST

जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में कमल नाथ की जगह ली है। पार्टी में यह कदम विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में यह बदलाव राज्य विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आया हैपार्टी ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया हैबयान में कहा गया है, पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष श्री कमल नाथ के योगदान की सराहना करती है

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में कमल नाथ की जगह ली है। पार्टी में यह बदलाव राज्य विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आया है। शनिवार को एक प्रेस नोट में कांग्रेस ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।' इसमें कहा गया, "पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष श्री कमल नाथ के योगदान की सराहना करती है।" उमंग सिंघार को सीएलपी लीडर और हेमंत कटारे को मध्य प्रदेश का उपनेता बनाया गया है।

राऊ सीट से मौजूदा विधायक पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के सह-अध्यक्ष थे। 2018 में उन्होंने राऊ से दूसरी बार चुनाव जीता। पार्टी का यह फैसला मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रमुख कमल नाथ के छिंदवाड़ा में यह कहने के कुछ दिनों बाद आया है कि वह अपनी राजनीतिक यात्रा को खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं। कमल नाथ ने कहा था, "मैं रिटायर नहीं होने जा रहा हूं। मैं अपनी आखिरी सांस तक आपके साथ रहूंगा। देखते हैं बीजेपी सरकार में आपके बिजली के बिल कितने बढ़ जाते हैं!" 

टॅग्स :कमलनाथMadhya Pradesh Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतMP: मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नाम पट्ट पर पोती कालिख

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

मध्य प्रदेशMP: कटनी में दलित परिवार पर बर्बरता; GRP पुलिस ने बंद कमरे में महिला और नाबालिग बच्चे को डंडे से मारा, क्रूरता का वीडियो वायरल

भारतNarendra Modi In Morena: 'कांग्रेस ने मां भारती की भुजाएं काट दी, देश के टुकड़े कर दिए', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर