लाइव न्यूज़ :

बिहार: जीतन राम मांझी की पार्टी ने लालू को दी सलाह- तेजस्वी राजनीति में हुए फेल, तेज प्रताप यादव को सौंप दें राजद की कमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2022 18:56 IST

हम पार्टी के प्रवक्ता रिजवान ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को यह सलाह भी दे दी कि अब तेजस्वी यादव को वो बिहार की राजनीति से हटा लें और तेज प्रताप यादव को कमान सौंप दें।

Open in App

पटना: बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब सियासत तेज हो गई है। चुनाव के परिणाम आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में भी एनडीए की जीत ने यह साबित कर दिया है कि तेजस्वी यादव राजनीति में भी फेलियोर हैं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जितने भी चुनाव लड़े गए, उनमें पार्टी को हार का ही सामना करना पड़ा है।

रिजवान ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को यह सलाह भी दे दी कि अब तेजस्वी यादव को वो बिहार की राजनीति से हटा लें और तेज प्रताप यादव को कमान सौंप दें। तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 23 सीट में राजद सिर्फ छह सीट ही जीत पाई। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के हाथों में जबतक राजद की कमान रहेगी पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।

रिजवान ने कहा कि राजद प्रमुख ने एक ऐसे नेता को पार्टी की कमान सौंप दी है जो दसवीं पास भी नहीं कर पाए, तो क्रिकेट में आ जाता है। क्रिकेट में आइपीएल में फेल होने पर राजनीति में चला आता है। उन्होंने लालू यादव से आग्रह किया है कि तेजस्वी यादव को बैकडोर से राजनीति करवाएं और उन्हें राज्यसभा भेज दें। 

राजद की बागडोर तेजप्रताप के हाथों में सौंप देनी चाहिए, जिसकी जनता में पकड़ भी है। अगर तेजप्रताप के हाथों में राजद की कमान सौंपी जाएगी तो हो सकता है कि राजद बेहतर प्रदर्शन कर पाए। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक पार्टी की कमान नेता प्रतिपक्ष के हाथों में रहेगी राजद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।

बता दें कि बिहार विधान परिषद के चुनाव में राजद ने 6 सीटों पर बाजी मारी है। राजद ने 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। 6 सीटों की जीत के बाद अब राबडी देवी सदन में नेता प्रतिपक्ष बनी रह सकती हैं। वहीं भाजपा ने इस चुनाव में सबसे अधिक सीटें अपने नाम की है। राजद को इस चुनाव में फायदा हुआ है।

टॅग्स :हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)जीतन राम मांझीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार