लाइव न्यूज़ :

जींद : फाइनेंसर बनकर बदमाश ले उड़े धान से भरा हुआ ट्रक

By भाषा | Updated: December 13, 2020 16:27 IST

Open in App

जींद, 13 दिसंबर जिले के गांव कंडेला के निकट कार सवार दो बदमाश फाइनेंसर बनकर धान से भरे हुए एक ट्रक को लेकर फरार हो गए। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव कोथ खुर्द निवासी धर्मपाल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने फाइनेंस करके ट्रक लिया है और ट्रक चालक का काम भिवानी जिले के गांव ढाणी मारू निवासी फूल सिंह करता है।

उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को नयी अनाज मंडी हांसी के आढ़ती संजय गर्ग की 360 बोरियों को भरकर उनका ट्रक तरावड़ी के लिए निकला था और जब उनका ट्रक गांव कंडेला के निकट पहुंचा तो सफेद रंग की कार में सवार दो युवकों ने ट्रक को रोका और किस्त नहीं भरने पर ट्रक जब्त करने की बात कह ट्रक लेकर चले गए।

धर्मपाल ने बताया कि बाद में पता चला कि फाइनेंसर का कोई आदमी नहीं आया था। इस बीच ट्रक का अबतक पता नहीं चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया