लाइव न्यूज़ :

जिग्नेश मेवानी ने नरेंद्र मोदी को कहा 'नटसम्राट', बुलेट ट्रेन को लेकर भी साधा निशाना

By भाषा | Updated: December 29, 2018 14:31 IST

भाजपा का नाम लिए बगैर मेवानी ने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा जानबूझकर उठाया गया है क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं।

Open in App

गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी ने ‘‘गलत प्राथमिकताएं’’ तय करने को लेकर केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला।

पालघर जिले के वसई में शुक्रवार रात को पर्यावरण संवर्धन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मेवानी ने मुंबई को अहमदाबाद से जोड़ने वाली प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी धोखेबाज, ‘नटसम्राट’हैं जो केवल विकास पर बड़े दावे करते हैं।’’

विधायक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से उपनगरीय रेल सेवाओं में सुधार करने की भी अपील की।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बुलेट ट्रेन जैसी महंगी परियोजनाओं का क्या इस्तेमाल है जब आम आदमी उसका खर्च नहीं उठा सकता? सरकार महंगी परियोजनाओं के बारे में सोचती है ना कि आम आदमी के बारे में।’’

भाजपा का नाम लिए बगैर मेवानी ने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा जानबूझकर उठाया गया है क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक्सप्रेस वे और कोरिडोर जैसी परियोजनाओं के लिए किसानों की कीमती जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।’’

मेवानी ने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा बनाए जाने की जरुरत पर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि वसई-विरार बेल्ट में किसानों तथा जमीन मालिकों को बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अपनी जमीन नहीं देनी चाहिए।

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर