लाइव न्यूज़ :

जिग्नेश मेवानी ने हार्दिक पटेल पर कसा तंज, कहा- सम्मानजनक होना चाहिए था पार्टी छोड़ने का तरीका

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 20, 2022 16:54 IST

जिग्नेश मेवानी ने कहा कि पार्टी से मतभेद हो सकते हैं लेकिन (पटेल के लिए) यह कहना अनुचित है कि कांग्रेस गुजरात विरोधी या भारत विरोधी है। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के प्रति आपका जो स्नेह विकसित हुआ है, वह दर्शाता है कि आप कहीं न कहीं वैचारिक मोर्चे पर शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिग्नेश मेवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पटेल को पूरा समर्थन दिया, जिससे वे गुजरात के कार्यकारी अध्यक्ष बन गए।हार्दिक पटेल कई राज्यों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी थे जहां कांग्रेस ने हाल ही में चुनाव लड़ा था। 

अहमदाबाद: गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल के पार्टी से बाहर निकलने के लिए उन पर निशाना साधा। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस व पार्टी के नेताओं के बारे में बुरा-भला बोलने के लिए पटेल की आलोचना भी की। बता दें कि काफी समय से कांग्रेस का समर्थन करते आ रहे मेवानी के 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है। 

वहीं, मीडिया से मुखातिब होते हुए जिग्नेश मेवानी ने कहा कि पार्टी से मतभेद हो सकते हैं लेकिन (पटेल के लिए) यह कहना अनुचित है कि कांग्रेस गुजरात विरोधी या भारत विरोधी है। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के प्रति आपका जो स्नेह विकसित हुआ है, वह दर्शाता है कि आप कहीं न कहीं वैचारिक मोर्चे पर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पटेल को पूरा समर्थन दिया, जिससे वे गुजरात के कार्यकारी अध्यक्ष बन गए। यही नहीं, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कई राज्यों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी थे जहां कांग्रेस ने हाल ही में चुनाव लड़ा था। 

वहीं, पटेल पर बात करते हुए मेवानी ने कहा कि उनका पार्टी छोड़ने का तरीका सम्मानजनक होना चाहिए था, ऐसा तो बिल्कुल नहीं। कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को टक्कर देने के लिए मेवानी, पटेल और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर का गठबंधन बनाया था। ठाकोर ने 2019 में पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। उसी वर्ष वह राधनपुर सीट के लिए उपचुनाव हार गए, जिसे उन्होंने 2017 में जीता था। माना जा रहा है कि हार्दिक पटेल इस साल के अंत में गुजरात चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। 

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीहार्दिक पटेलकांग्रेसBharatiya Janata PartyगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर