लाइव न्यूज़ :

‘झारखंडियों ने हुक शॉट खेला और बिहार में सरकार चली गई’, CM भूपेश बघेल ने साधा BJP पर निशाना, कहा ED-CBI अब बिहार भी जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2022 07:38 IST

इर पर बोलते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा, ‘‘पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) झारखंड और छत्तीसगढ़ का दौरा करते थे, वे अब बिहार भी जाएंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चले थे झारखंड में सरकार गिरानी, बिहार की सरकार ही गिर गई है।ऐसे में उन्होंने यह भी कहा कि अब ईडी और सीबीआई अब बिहार भी जाएंगे।

रांची: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है। सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को दावा किया कि झारखंड सरकार गिराने की कोशिश उल्टी पड़ गईं और बिहार में सरकार ही चली गई है। 

कांग्रेस नेता बघेल का यह बयान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा का साथ छोड़ने और बिहार में नई सरकार बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले 'महागठबंधन' के साथ हाथ मिलाने के एक दिन बाद आया है। 

क्या कहा सीएम भूपेश बघेल ने 

मामले में बोलते हुए बघेल ने यहां कहा, ‘‘मैंने सुना है कि झारखंड सरकार को गिराने की कोशिश की गई। क्रिकेट की शब्दावली में उन्होंने बाउंसर फेंका लेकिन झारखंड ने ‘हुक’ शॉट खेला और उन्होंने बिहार में अपनी सरकार गंवा दी।’’ 

ईडी और सीबीआई अब बिहार भी जाएंगे-  सीएम भूपेश बघेल

हाल के दिनों में आरोप लगे थे कि भाजपा झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ‘‘पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) झारखंड और छत्तीसगढ़ का दौरा करते थे, वे अब बिहार भी जाएंगे।’’

केन्द्र पर लगाया यह आरोप

आपको बता दें कि यहां दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव के समापन कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने यह बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र आदिवासी और ग्रामीणों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहा है। 

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़कांग्रेसBJPबिहारप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत