लाइव न्यूज़ :

झारखंड: गुमला में सुरक्षबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गये

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2019 10:08 IST

इस मुठभेड़ को 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस ने डुमारटोली क्षेत्र में मिलकर अंजाम दिया।

Open in App

झारखंड के गुमला के पास रविवार को सुरक्षाबलों को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब एक मुठभेड़ में उन्होंने तीन माओवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से तीन एके-47 राइफल जब्त किये गये हैं। इस मुठभेड़ को 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस ने डुमारटोली क्षेत्र में मिलकर अंजाम दिया। 

पुलिस के अनुसार यह संयुक्त ऑपरेशन गुमला के करीब सुबह 6.20 मिनट पर शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार उन्हें गुमला के कामडारा क्षेत्र में कुछ माओवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू हुई। पूरी घटना की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है। 

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एमएल मीणा ने बताया, 'एक सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने यहां से लगभग नब्बे किलोमीटर दूर प्रदेश के गुमला जिले के कामडारा में नक्सलियों को घेर लिया और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा।

इसके बाद नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। जिससे इसमें तीन नक्सली मारे गए। मारे गए लोगों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।' 

अधिकारी ने बताया कि मारे गये नक्सली पीएलएफआई समूह के हैं और उनके पास से दो एके 47 राइफलें, एक 315 बोर की राइफल, नक्सली साहित्य एवं बड़ी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके पास से एके 47 राइफलें मिलने से यह स्पष्ट है कि वह बड़े खूंखार नक्सली होंगे। इससे पहले इसी साल जनवरी में ऐसे ही एक मुठभेड़ में पांच माओवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। उस दौरान एके-47 राइफल समेत पांच पिस्टल भी बरामद किये थे। 

टॅग्स :झारखंडएनकाउंटरमाओवाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्टDelhi: रोहिणी में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से घायल

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos