लाइव न्यूज़ :

झारखंड: चक्रधरपुर में चौक का नाम नाथूराम गोडसे रखने की मांग पर मचा बवाल, जांच में जुटा प्रशासन

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2019 14:56 IST

गिरिराज सेना के संरक्षक कमलदेव गिरी सहित पंडित हाता और झुमका मोहल्ला के प्रतिनिधियों ने कार्यपालक से मुलाकात कर आवेदन सौंपा है. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा की आवेदन प्राप्त हुआ है.

Open in App

राष्ट्रपित महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के नाम पर आज चाहे जितना भी हंगामा मचा हुआ हो और इसी मामले में भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर विवादों के घेरे में आ गई हों. लेकिन झारखंड के चक्रधरपुर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के नाम पर चौक बनाने की मांग कर सनसनी फैला दी है.

हालांकि पहले इस मामले ने तूल तो जरूर पकड़ा, लेकिन बाद में पंडित हाता और झुमका मोहल्ला वासियों ने एक संयुक्त आवेदन नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा को देकर इसकी मांग की है. 

अपने दिये गये आवेदन में मोहल्लेवासियों ने स्वेच्छा से अपने मोहल्ले के संतोषी मंदिर के पास स्थित चौक को नाथूराम गोडसे के नाम पर रखने की सहमती दी है. सभी ने आवेदन पर अपना सामूहिक हस्ताक्षर भी किया है. 

वहीं, गिरिराज सेना के संरक्षक कमलदेव गिरी सहित पंडित हाता और झुमका मोहल्ला के प्रतिनिधियों ने कार्यपालक से मुलाकात कर आवेदन सौंपा है. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा की आवेदन प्राप्त हुआ है. अब इसमें जांच की जाएगी. अगर इस नाम से स्थानीय लोगों को आपत्ति नहीं है तो प्रशासन भी इसकी स्वीकृति दे सकती है. 

अब अगर प्रशासन ने इसकी स्वीकृति दे दी तो झारखंड के चक्रधरपुर में चौक का नाम नाथूराम गोडसे के नाम पर अंकित होगा, जो देश में शायद यह पहला होगा. 

टॅग्स :झारखंडनाथूराम गोडसे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की