लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Minister Alamgir Alam Jail: एक्शन में सीएम चंपई सोरेन, जेल में बंद कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से वापस लिया विभाग, खुद देखेंगे मुख्यमंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2024 14:24 IST

Jharkhand Minister Alamgir Alam Jail: ईडी द्वारा टेंडर कमीशन घोटाला में उन्हें गिरफ्तार करने तथा रिमांड में पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देआलमगीर आलम पिछले करीब एक महीने से जेल में बंद हैं। आलम के जेल जाने के बाद इन विभागों का कामकाज पूरी तरह ठप था।ग्रामीण विकास तथा ग्रामीण कार्य का बजट बड़ा है।

Jharkhand Minister Alamgir Alam Jail: ईडी के द्वारा टेंडर आवंटन कमीशन घोटाला मामले में झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम को जेल भेज दिए जाने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा नही दिए जाने के कारण  में बंद सरकार ने उनसे सभी विभाग वापस ले लिए हैं। उनके अधीन ग्रामीण विकास के अलावा संसदीय कार्य विभाग था। मंत्री के जेल में बंद होने की वजह से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा था। इसके बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उनसे सभी विभाग अब जिम्मे ले लिया है। सभी विभाग अब मुख्यमंत्री खुद देखेंगे।

आलमगीर आलम पिछले करीब एक महीने से जेल में बंद हैं। अब बीच का रास्ता निकालते हुए उन्हें बगैर पोर्टफोलियो के मंत्री रहने दिया गया है। ईडी द्वारा टेंडर कमीशन घोटाला में उन्हें गिरफ्तार करने तथा रिमांड में पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मंत्री आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद इन विभागों का कामकाज पूरी तरह ठप था।

उनके पास सभी विभाग काफी महत्वपूर्ण थे। खासकर ग्रामीण विकास तथा ग्रामीण कार्य का बजट बड़ा है। मानसून से पहले इन विभागों में अधिसंख्य कार्य पूरे किए जाने हैं।आलमगीर आलम अब बिना विभाग के मंत्री हो गए हैं। इसे उनके ऊपर इस्तीफे के दबाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। बताया जाता है कि इस संबंध में कांग्रेस आलाकमान की हरी झंडी मिलने के बाद जल्द निर्णय हो सकता है।

कांग्रेस के भीतर खाने इसे लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद सरकार के बारे में गलत संदेश गया। चुनाव में भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया तो पार्टी को बैकफुट पर आना पड़ा। आलमगीर आलम की हैसियत राज्य की सरकार में मुख्यमंत्री के बाद नंबर दो मंत्री की रही है।

उनके जिम्मे ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ग्रामीण कार्य के अलावा संसदीय कार्य विभाग भी था। इधर, मुख्यमंत्री द्वारा उनसे विभागों को वापस लेने को बड़ा निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि आलमगीर बिना विभाग के मंत्री पद पर बने रहेंगे या फिर मंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

टॅग्स :झारखंडचंपई सोरेनJharkhand Assemblyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार