लाइव न्यूज़ :

झारखंड: नीट, जेईई परीक्षाओं के मद्देनजर हेमंत सरकार ने होटल, लॉज खोलने का लिया फैसला, जानें अनलॉक-4 में किन सेवाओं पर है छूट

By भाषा | Updated: August 29, 2020 01:11 IST

झारखंड सरकार द्वारा देर रात्रि जारी अधिसूचना के अनुसार, आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत अनलॉक-4 में निषिद्ध क्षेत्र के बाहर कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियों को छूट दे दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड राज्य सरकार द्वारा देर रात्रि जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।राज्य सरकार ने अनलॉक-4 में सैलून और ब्यूटी पार्लर पर रोक के बारे में कुछ नहीं कहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर आम जनता को नये निर्देशों की जानकारी दी और कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 30 सितंबर तक अनलॉक-4 के निर्देश जारी किये गए हैं।

रांची: झारखंड सरकार ने शुक्रवार को अनलॉक-4 के तहत नीट एवं जेईई की परीक्षाओं के मद्देनजर राज्य में होटल, लॉज खोलने की अनुमति दे दी तथा राज्य के भीतर स्थानीय बस सेवा प्रारंभ करने की भी घोषणा की। साथ ही राज्य में मॉल को दोबारा खोले जाने का भी निर्णय लिया है।

राज्य सरकार द्वारा देर रात्रि जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। इसके अलावा, अनलॉक-4 में निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में बार, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थल, सिनेमा, सामाजिक, खेलकूद के कार्यक्रमों, शैक्षणिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आडिटोरियम, अंतरराज्यीय बस की सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी आर्थिक गतिविधियों की छूट देने की घोषणा की गयी है।

राज्य सरकार द्वारा देर रात्रि जारी अधिसूचना के अनुसार, आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत अनलॉक-4 में निषिद्ध क्षेत्र के बाहर कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियों को छूट दे दी गयी है।

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी निर्देश के अनुसार, लॉकडाउन अब तीस सितंबर तक बढ़ा दिया गया है लेकिन निषिद्ध क्षेत्र को छोड़कर अन्य इलाकों में बार, शिक्षण संस्थाओं, धार्मिक स्थल, सिनेमा, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद के कार्यक्रमों, आडिटोरियम, अंतरराज्यीय बस की सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी तरह की आर्थिक गतिविधियों को छूट दे दी गयी है।

इनके अलावा अभी भी राज्य में धार्मिक आयोजनों, स्वीमिंग पूल, जिम, स्कूल-कालेज, कोचिंग, इंटरटेनमेंट पार्क पर रोक यथावत जारी रहेगी। राज्य सरकार ने अनलॉक-4 में सैलून और ब्यूटी पार्लर पर रोक के बारे में कुछ नहीं कहा है।

इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर आम जनता को नये निर्देशों की जानकारी दी और कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 30 सितंबर तक अनलॉक-4 के निर्देश जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सभी लोगों से मेरी अपील है कि सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करें एवं मास्क का उपयोग अवश्य करें। आपस में दूरी बनायें, मगर दिलों को जोड़े रखें।’’ 

टॅग्स :झारखंडकोरोना वायरसexam
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारतNEET 2026 Exam Date: NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख तय, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला; जानें पूरा शेड्यूल

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार