लाइव न्यूज़ :

झारखंड: धनबाद में अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी कार, पांच लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मरने वालों में महिला और बच्चा भी है शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2020 13:48 IST

कार धनबाद के रास्ते बंगाल जा रही थी. इसी दौरान  कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई. कार पर एक बच्चा व एक महिला समेत 5 लोग सवार थे और सभी की मौत मौके पर हो गई. मृतकों की पहचान गया के जामा मस्जिद कोतवाली थाना के दानिश नवाज, अम्ब्रिन नवाज, मो. अखलाक अहमद, अनबिया नवाज, साक्षी सान्याल के रूप में हुई है. कार स्विफ्ट कार का चारों चक्का ऊपर हो गया.

Open in App
ठळक मुद्देबरवापूर्व में तेज रफ्तार एक कार आज तड़के सुबह अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खुदिया नदी में गिर गई. हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

धनबाद: झारखंड के धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवापूर्व में तेज रफ्तार एक कार आज तड़के सुबह अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खुदिया नदी में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. कार पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी, तभी खुदिया नदी के ऊपर पुल के डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद कार खुदिया नदी में गिर गई. यह वाकया आज तड़के सुबह 5 बजे घटी. मृतकों में दो वर्षीय बच्ची और महिला भी शामिल हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गया से कार धनबाद के रास्ते बंगाल जा रही थी. इसी दौरान  कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई. कार पर एक बच्चा व एक महिला समेत 5 लोग सवार थे और सभी की मौत मौके पर हो गई. मृतकों की पहचान गया के जामा मस्जिद कोतवाली थाना के दानिश नवाज, अम्ब्रिन नवाज, मो. अखलाक अहमद, अनबिया नवाज, साक्षी सान्याल के रूप में हुई है. कार स्विफ्ट कार का चारों चक्का ऊपर हो गया. कार का दरवाजा लॉक था, ऐसे में नहीं खुल पाने के परिणाम स्वरूप सभी पानी में ही दम घुटने हुए मौत हो गई. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुल के शुरुआत में लगे बोल्डर को तोड़ते हुए यह नदी में जा गिरी. 

पुल से नदी में गाड़ी गिरने की आवाज़ सुनते ही स्थानीय लोग जुट गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी. थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से कार को सीधा किया गया तथा गेट को खोल कर पांचो  का शव बारी बारी से बाहर निकाला गया. फिर 407 मालवाहक  में लादकर सभी को पीएमसीएच धनबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

पुलिस जांच में पता चला है कि कार पर सवार लोग गया स्थित अपने आवास से कोलकाता जा रहे थे. सुबह 4:15 पर इन लोगों ने कोलकाता स्थित अपने परिजनों से मोबाइल फोन पर अंतिम बार बात की थी. पुलिस ने मृतक के परिजनों को कोलकाता सूचना दे दी है. दुर्घटना की शिकार हुई कार पर बंगाल नंबर दर्ज है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतक बंगाल के हो सकते हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी