लाइव न्यूज़ :

झारखंड HC ने सांसदों, विधायकों के खिलाफ लंबित सभी मामलों की सरकार और CBI से मांगी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2022 08:48 IST

अदालत ने यह भी पूछा कि किन मामलों में मुदकमा अभी चल रहा है, मुकदमे की वर्तमान में क्या स्थिति है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने यह निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीठ ने ‘झारखंड अगेंस्ट करप्शन’ की ओर से दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दियेयाचिका में सांसदों-विधायकों के खिलाफ मुकदमों में तेजी लाने और उनका निपटारा समयबद्ध ढंग से शीघ्र करने की मांग की गयी है

रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सांसदों एवं विधायकों के खिलाफ राज्य की विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों की पूरी जानकारी सरकार और सीबीआई को सौंपने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश डा. रवि रंजन एवं सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने ‘झारखंड अगेंस्ट करप्शन’ की ओर से दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिये।

याचिका में सांसदों-विधायकों के खिलाफ मुकदमों में तेजी लाने और उनका निपटारा समयबद्ध ढंग से शीघ्र करने की मांग की गयी है। अदालत ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तथा राज्य सरकार दोनों से यह बताने को कहा है कि सांसदों-विधायकों के खिलाफ कितने मामले लंबित हैं, कितने मामलों में जांच जारी है, कितने मामलों में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है और कितने में बहस हुई है।

अदालत ने यह भी पूछा कि किन मामलों में मुदकमा अभी चल रहा है, मुकदमे की वर्तमान में क्या स्थिति है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने यह निर्देश दिया। अदालत ने दोनों पक्षों से 16 सितंबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

टॅग्स :Jharkhand High CourtJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी