लाइव न्यूज़ :

लालू यादव अब होंगे रिहा, चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत, लंबे इंतजार के बाद झारखंड हाई कोर्ट से जमानत

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2021 13:09 IST

लालू यादव को चारा घोटाला के दुमका कोषागार मामले में जमानत मिल गई है। चारा घोटाले के तीन अन्य मामलों में लालू को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव को कोर्ट ने चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में जमानत दीलालू यादव फिलहाल दिल्ली में हैं जहां एम्स में उनका इलाज चल रहा हैलालू को चारा घोटाले के तीन अन्य मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रेल मंत्री लालू यादव को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने चर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव को जमानत दे दी है। लालू फिलहाल दिल्ली में हैं जहां एम्स में उनका इलाज चल रहा है।

रांची हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ राजद सुप्रीमो को दुमका कोषागार मामले में जमानत दी है। इससे पहले कई बार लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई टलती रही थी। बहरहाल कोर्ट के फैसले के साथ ही लालू के जेल से बाहर आने का रास्ता भी साफ हो गया है।

 

लालू को शर्तों के साथ कोर्ट ने दी जमानत

लालू की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को एक लाख रुपये का मुचलका देना होगा। इसके अलावा लालू को अपना पासपोर्ट भी जमा कराना होगा और वे बिना कोर्ट की अनुमति के विदेश नहीं जा सकेंगे। 

इससे पहले 9 अप्रैल को सीबीआई ने लालू की जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।

दरअसल, लालू प्रसाद ने दुमका कोषागार मामले में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी जबकि चारा घोटाले के तीन अन्य मामलों में लालू को पहले ही जमानत मिल चुकी है। 

याचिका में कहा गया था कि उन्होंने दुमका कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि जेल में काट ली है, ऐसे में उन्हें जमानत दी जाए।  सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आईपीसी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सात-सात साल की सजा सुनाई है और दोनों सजाओं को एक के बाद एक चलाने का आदेश दिया था। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसीबीआईचारा घोटालाझारखंडएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप