लाइव न्यूज़ :

बीमार लालू प्रसाद यादव की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2018 20:47 IST

पिछले कई महीनों से लालू प्रसाद यादव का रांची, दिल्ली और मुंबई में इलाज चल रहा है। उन्होंने 11 दिसंबर को अदालत से अनुरोध किया था कि उनकी अधिक आयु और बीमारियों को देखते हुए उन्हें जमानत दे दी जाये।

Open in App

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। उनके ओर से चारा घोटाला मामले में दायर याचिका पर सुनवाई टल गई है। सीबीआई के वकील ने मेरिट पर बहस के लिए कोर्ट से समय की मांग की। मामले की अगली सुनवाई 4 जनवरी तक टल गई है।

बताया जाता है कि देवघर, दुमका और चाईबासा मामले को लेकर आज सुनवाई होनी थी। लालू यादव की ओर से उम्र और बीमारी का हवाला देकर जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। जिसपर याचिका पर आज उच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है। झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस अमरेश कुमार सिंह की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। लालू ने हस्तक्षेप याचिका दायर कर जमानत मांगी है। लालू प्रसाद यादव के वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि सीबीआई के वकील तैयार नहीं थे, जबकि हम बहस के लिए आये थे। सीबीआई के वकील ने जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने और बहस के लिए समय मांग लिया।

जिसके बाद कोर्ट ने 4 जनवरी तक सुनवाई टाल दी। याचिका में उन्होंने मेडिकल ग्राउंड पर जमानत भी मांगी है। तीनों मामले में सीबीआई कोर्ट ने उनको दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। फिलहाल लालू प्रसाद यदव रांची की बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे हैं। लेकिन तबीयत खराब होने के चलते वे रिम्स में भर्ती हैं। जहां उनका एक साथ कई बीमारियों का इलाज चल रहा है। बेहतर इलाज के लिए उन्होंने कोर्ट से जमानत मांगी है। इससे पहले हाईकोर्ट से उन्हें बेल मिली थी, तब वे मुंबई जाकर इलाज कराए थे। लालू प्रसाद यदव को गुरुवार को आईआरसीटीसी घोटाले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली। उन्हें अंतरिम जमानत दी गई। रिम्स से ही वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए।

उल्लेखनीय है कि लालू यादव फिलहाल चारा घोटाला मामले में जेल में हैं। तबीयत खराब होने की वजह से रांची के रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। लालू प्रसाद यादव ने अपनी सेहत का हवाला देकर हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई है। 

बता दें कि पिछले कई महीनों से लालू का रांची, दिल्ली और मुंबई में इलाज चल रहा है। उन्होंने 11 दिसंबर को अदालत से अनुरोध किया था कि उनकी अधिक आयु और बीमारियों को देखते हुए उन्हें जमानत दे दी जाये। लालू ने हस्तक्षेप याचिका दायर कर जमानत की मांग की है। लालू ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह 71 वर्ष के हैं और मधुमेह, रक्तचाप और अन्य बीमारियों से पीडित हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें चारा घोटाले के चार मामलों में से एक में जमानत मिल गई है और इसलिए उन्हें अन्य मामलों में भी जमानत दी जाये।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप