लाइव न्यूज़ :

3500 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में मधु कोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने जारी किया समन

By भाषा | Updated: May 4, 2019 06:20 IST

ईडी के वरिष्ठ विशेष अभियोजक एस आर दास ने बताया कि लगभग 3500 करोड़ रुपए के हवाला मामले में कोड़ा एवं उसके 10 सहयोगियों व कुछ कंपनियों के खिलाफ दाखिल पूरक आरोप पत्र पर निदेशालय की विशेष अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों को समन जारी किये।

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत ने साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी धन के घोटाले के मामले में एक पूरक आरोप पत्र दायर होने के बाद आरोपी व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं उनके 10 सहयोगियों के खिलाफ शुक्रवार को समन जारी किये। ईडी के वरिष्ठ विशेष अभियोजक एस आर दास ने बताया कि लगभग 3500 करोड़ रुपए के हवाला मामले में कोड़ा एवं उसके 10 सहयोगियों व कुछ कंपनियों के खिलाफ दाखिल पूरक आरोप पत्र पर निदेशालय की विशेष अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों को समन जारी किये।

दास ने अदालत में कहा कि आरोपियों ने काले धन को सफेद करने के लिए दर्जनों कंपनियां बनाई। ईडी की जांच में जैसे-जैसे खुलासा हो रहा है, इन कम्पनियों एवं उसके निदेशकों को आरोपी बनाया जा रहा है। बहस सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा ने आरोपियों को अदालत में तलब कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी। मधु कोड़ा एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले भी आरोपपत्र और पूरक आरोपपत्र अदालत में दायर हो चुका है।

अदालत ने मेसर्स खलारी सिमेंट प्रा. लि. कोलकाता के निदेशक बरियातू रोड निवासी राम स्वरूप रूगंटा व बेटे संजय रूगंटा, मेसर्स विनी आयरन एंड स्टील उद्योग प्रा. लि. कोलकाता के निदेशक कोलकाता निवासी अमित शर्मा, मेसर्स बिल बॉडी व्यापार प्रा. लि. कोलकाता व मेसर्स समृद्धि स्पंज प्रा. लि. जमशेदपुर के निदेशक सोनारी जमशेदपुर निवासी तरुण कांती पॉल, मेसर्स क्वांटम पावरटेक प्रा. लि. नई दिल्ली के निदेशक हवाई नगर रांची निवासी ब्रजेश कुमार सिंह व रोहिताश कृष्णन, मेसर्स भारत ग्लास ट्यूब प्रा. लि. अहमदाबाद के निदेशक दिल्ली निवासी लक्ष्मी कान्त खेमका, मेसर्स कोल्हान ट्रेडिंग प्रा. लि. जमशेदपुर के निदेशक सोनारी जमशेदपुर निवासी सौभिक चट्टोपाध्याय, मेसर्स लक्की प्रोजेक्ट लिमिटेड कोलकाता के निदेशक विजय जोशी एवं मेसर्स शिवंस स्टील प्रा. लि. कोलकाता, कोल्हान ट्रेडिंग जमेशदपुर और इंडिया कार मोटर्स के निदेशक विकास सिन्हा के खिलाफ मामले का संज्ञान लिया है।

टॅग्स :मधु कोड़ाझारखंड लोकसभा चुनाव 2019प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष