लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Election Results: क्या बीजेपी के साथ जाएगी झाविमो, बाबूलाल मरांडी ने कही ये बड़ी बात

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2019 08:40 IST

Jharkhand Election Results: झारखंड में अगर त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनते दिखते हैं तो ऐसे में बाबूलाल मरांडी अहम रोल निभा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand Election Results: त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में मरांडी निभा सकते हैं अहम किरदारमरांडी बार-बार बीजेपी के साथ नहीं जाने की बात करते रहे हैं, कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन को भी पड़ सकती है उनकी जरूरत

झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) चीफ बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर दोहराया है कि वे चुनावी नतीजों के बाद भी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। साथ ही मरांडी ने ये भी साफ किया है उनकी महागठबंधन से भी जुड़ने को लेकर कोई चर्चा नहीं चल रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में हुए हैं और आज इसके नतीजे आने हैं। बहरहाल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री 63 वर्षीय मरांडी ने चुनावी गिनती से पहले रविवार का दिन रांची में बिताया और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलते रहे।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मरांडी ने कहा, 'हर ईवीएम (पी) से जेवीएम निकलेगा। केवल कुछ घंटों में ये साफ हो जाएगा कि झारखंड को लोगों ने हम पर कितना प्यार बरसाया है।'

जेवीएम (पी) ने विधानसभा चुनाव में विपक्ष के गठबंधन से दूर रहने का फैसला करते हुए सभी 81 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। एग्जिट पोल के अनुसार मरांडी की पार्टी तीन से पांच सीटें जीत सकती है। अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो पार्टी का प्रदर्शन 2009 और 2014 से भी खराब होगा। 2009 में पार्टी ने 11 और इसके बाद 2014 में 8 सीटें विधानसभा चुनाव में अपने नाम की थी।

बहरहाल, माना जा रहा है कि इस बार के नतीजे त्रिशंकु रहते हैं तो मरांडी सरकार बनाने को लेकर आजसू के सुदेश महतों के साथ अहम किरदार निभा सकते हैं। हालांकि, मरांडी बार-बार यही कहते रहे हैं कि वे बीजेपी के पास नहीं जाएंगे। मरांडी के ये बयान इसलिए भी अहम हो जाते हैं क्योंकि 2014 के चुनाव के बाद उनके 6 विधायक बीजेपी से जुड़ गये थे। मरांडी ने कहा, 'जिस तरह से बीजेपी ने मेरी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की, उसके बाद बीजेपी से हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं उठता।' 

महागठबंधन से जुड़ने के सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं, तो मैंने किसी से बात नहीं की है। न ही उन्होंने मुझसे कोई बात की है। नतीजे आने दीजिए फिर सबकुछ साफ हो जाएगा।'

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो