लाइव न्यूज़ :

समन भेजना साजिश का हिस्सा, डरने वाला नहीं हूं, भाजपा पर बरसे सीएम सोरेन, कहा-ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षा क्यों बढ़ाई गई

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2022 18:43 IST

हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संयम बरतने को कहा। विपक्ष लाख जतन कर ले, जनता के मिले समर्थन से यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन ने कहा कि ईडी की ओर से समन भेजना एक साजिश का नतीजा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आदिवासी का बेटा झारखंड को सफलतापूर्वक चला रहा है।आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए गुरुवार को रायपुर जाने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था।

रांचीः ईडी के समन पर तो पेश नहीं हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। लेकिन इस बहाने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि मेरी ओर से कोई अपराध किया गया है तो फिर समन और नोटिस क्यों भेजे जा रहे हैं, आओ और मुझे गिरफ्तार कर लो।

इसके लिए पूछताछ की क्या जरूरत है? ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षा क्यों बढ़ाई गई है। आप झारखंडियों से डरे हुए क्यों हैं? हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संयम बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष लाख जतन कर ले, लेकिन राज्य की जनता के मिले समर्थन से यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

हेमंत सोरेन ने कहा कि ईडी की ओर से समन भेजना एक साजिश का नतीजा है। वो डरने वाले नहीं हैं। ईडी आये और मुझे गिरफ्तार करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आदिवासी का बेटा झारखंड को सफलतापूर्वक चला रहा है, यह विरोधियों को पच नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए गुरुवार को रायपुर जाने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था।

इसके बावजूद ईडी ने जान-बूझकर आज का दिन चुना। हेमंत सोरेन ने कहा कि हम घबराने वाले नहीं हैं। हमें गिरफ्तार करके दिखाए। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में कुछ बाहरी गैंगों की पहचान की है। जो चाहते हैं कि झारखंड के आदिवासी अपने पैरों पर न खड़े हो सकें। इस राज्य में झारखंडियों का ही शासन रहेगा, किसी बाहरी ताकत का कब्जा नहीं हो सकेगा।

आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में राज्य से भाजपा का सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हमने जेल अभियान शुरू किया, तो जेल में जगह नहीं बचेगी। हमारे संयम का परीक्षा न ले विपक्ष। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष कभी राजभवन, तो कभी ईडी ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं, ताकि किसी तरह इस सरकार को घेरा जा सके।

लेकिन, बताना चाहता हूं कि यूपीए गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है। इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। झारखंड की वर्तमान सरकार को ईडी-सीबीआई के नाम से डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह सरकार किसी से डरने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि झामुमो एक आंदोलनकारी पार्टी है। इस पार्टी ने कई आंदोलन को झेला है। अलग झारखंड के लिए कई शहीद हुए। इसके बाद हमें झारखंड अलग राज्य मिला है। इसलिए हमें कोई डराने-धमकाने की कोशिश न करें।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनप्रवर्तन निदेशालयनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल