लाइव न्यूज़ :

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 5 फरवरी को हासिल करेंगे विश्वास मत

By रुस्तम राणा | Updated: February 2, 2024 15:43 IST

ख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार 5 फरवरी को विश्वास मत हासिल करेगीमंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दीसोरेन को राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई

रांची: झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार 5 फरवरी को विश्वास मत हासिल करेगी, मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आलम ने जानकारी देते हुए कहा, "राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा बहुमत साबित करने के लिए शक्ति परीक्षण 5 फरवरी को दो दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन होगा।" 

सोरेन को यहां राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने पद की शपथ दिलाई। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। सीएम पद की शपथ लेने के बादसोरेन ने कहा, "आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला... यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं उसे हमें पूरा करना है। जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे... हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।"

वहीं जब उनसे हेमंत सोरेन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वह (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं और वह इसमें सफल होंगे। न्याय के लिए उनकी लड़ाई।"  इस दौरान राज्य के नए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भाग लेंगे। साथ ही शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन ने रांची के सिद्धो कान्हो पार्क में सिद्धो-कान्हो को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन को 5 दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया है। 

आपको बता दें कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास कुल 43 विधायक हैं। बीते गुरुवार को गठबंधन में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि संख्या 46-47 तक पहुंच जाएगी इसलिए कोई समस्या नहीं है। हमारा 'गठबंधन' बहुत मजबूत है।

टॅग्स :चंपई सोरेनझारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी