नई दिल्ली, 05 जून: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (JAC 12th Results 2018 / Jharkhand Class 12 Intermediate Result 2018) जारी कर सकती है। ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सात जून को जारी करेगा। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि JAC 10th Results 2018 को 10 जून तक जारी कर सकती है। जेएसी 10वीं और 12वीं के नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in पर जारी करेगा।
बोर्ड परीक्षा में लगभग 7.48 लाख छात्र हुए थे शामिल
आपको बता दें, इस साल झारखंड बोर्ड में लगभग 7.48 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्र बैठे थे। बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा करवाई थी। इस साल झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाई थी। 10वीं में लगभग 4.32 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा 8 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 3.17 लाख छात्र बैठे थे।
इन आसान तरीकों से देखें झारखंड बोर्ड के परिणाम (JAC Jharkhand Board 10th and 12th Results 2018)
1- सबसे पहले छात्र झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर जाएं।
2- इसके बाद झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2018 (Jharkhand Board Results 2018 / Jharkhand Board Class 12/ Intermediate Results 2018 ) के लिंक पर क्लिक करें। 3- इंटर के बाद पूछे गए डिटेल्स भरें और सब्मिट करें।
4- झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2018 (Jharkhand Board Class 12th Results 2018 / JAC 12th Results 2018) आपके स्क्रीन पर दिखेगा।
5- झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2018 (JAC Result 2018 / Jharkhand Board Result 2018) को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट जरूर ले लें। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!