लाइव न्यूज़ :

झारखंड: भाजपा और सहयोगी 12 सीटों पर जीते, शिबू सोरेन, मरांडी,सुबोधकांत की बुरी तरह हार

By भाषा | Updated: May 24, 2019 06:39 IST

मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी दुमका की अपनी परंपरागत सीट से और उनके महागठबंधन के सहयोगी झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा सीट से और रांची से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुरी तरह पराजित हुए हैं। 

Open in App

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों के परिणाम आधिकारिक तौर पर बृहस्पतिवार की देर रात घोषित कर दिये गये और 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी आजसू के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है जो वर्ष 2014 के आम चुनावों के बराबर है। 

मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी दुमका की अपनी परंपरागत सीट से और उनके महागठबंधन के सहयोगी झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा सीट से और रांची से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुरी तरह पराजित हुए हैं। 

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि राज्य की सभी चौदह लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। सभी चौदह सीटों में से 11 पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। गिरिडीह की एक सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की है। जबकि सिंहभूम की सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है और राजमहल की सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बरकरार रखी है। 

झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा की अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी अन्नपूर्णा देवी से 455600 मतों के भारी अंतर से हार गये हैं। इसी प्रकार दुमका से झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया उर्फ गुरू जी शिबू सोरेन भाजपा के सुनील सोरेन से 47590 मतों से हार गये हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी झामुमो की यह हार बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पार्टी के संस्थापक रहे हैं। 

भाजपा के रांची से उम्मीदवार संजय सेठ ने कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को 283026 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया है। पलामू से भाजपा के निवर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम ने राष्ट्रीय जनता दल के घूरन राम को 477606 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। जमशेदपुर से भाजपा के विद्युतवरण महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन से को 302090 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। हजारीबाग से केन्द्रीय मंत्री भाजपा के जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को 479548 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। 

गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा के निशिकांत दूबे ने झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव को 184227 मतों के भारी अंतर से पराजित कर सीट अपने कब्जे में रखी। गिरिडीह से भाजपा समर्थित आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के नेता झारखंड के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने झामुमो के जगन्नाथ महतो को 248347 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। दुमका से आश्चर्यजनक रूप से भाजपा के सुनील सोरेन ने महागठबंधन के मुख्य सदस्य झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन उर्फ गुरू जी को पराजित कर इतिहास रच दिया। 

धनबाद से भाजपा के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कांग्रेस के बिहार से आये उम्मीदवार कीर्ति आजाद को 486194 मतों से बुरी तरह पराजित किया। कीर्ति पिछली लोकसभा चुनावों में बिहार से भाजपा के सांसद थे। चतरा से भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार विधायक मनोज कुमार यादव को 377871 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। राजमहलरूआदिवासी सुरक्षित सीट पर भाजपा के हेमलाल मुर्मू झामुमो के निवर्तमान सांसद विजय हंसदा से 99195 मतों से लगातार दूसरी बार पराजित हो गये और इन चुनावों में यही एक मात्र सीट झामुमो जीत सकी है। 

लोहरदगा में केन्द्रीय आदिवासी कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को 10363 मतों से पराजित किया। वह सुखदेव भगत से मतगणना के दौरान लंबे समय तक पीछे चल रहे थे। दूसरी तरफ खूंटी से भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मतगणना के अंतिम कुछ चरणों में कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मात्र 1445 मतों के अंतर से पराजित किया। सिंहभूम से कांग्रेस की गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान सांसद लक्ष्मण गिलुआ को 72155 मतों से पराजित कर भाजपा को आश्चर्यचकित कर दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावझारखंडलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट