लाइव न्यूज़ :

झारखंड: सजायाफ्ता लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने कहा- पड़ सकती है डायलिसिस की जरूरत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 8, 2020 14:29 IST

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है. डॉक्टरों के अनुसार वे पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में भी हैं. उनका क्रिएटिनिन और शुगर लेवल बढ गया है.

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव का क्रिएटिनिन और शुगर लेवल बढ गया है, ऐसी स्थिति रही तो उन्हें डायलिसिस पर भेजा जा सकता हैसजा काट रहे लालू यादव रिम्स के केली बंगला में इलाजरत हैं, 25 फीसदी ही किडनी ही कर रही है काम

रांची: चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. शनिवार का दिन मुलाकातिओं का होता है, पर तीन लोगों से मिलने की अनुमति के बावजूद उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की थी. उनका क्रिएटिनिन और शुगर लेवल बढ गया है, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई है. 

रांची में सजा काट रहे लालू यादव रिम्स के केली बंगला में इलाजरत हैं. उनका क्रिएटिनिन लेवल बढता ही जा रहा है. अगले कुछ दिनों तक ऐसी स्थिति रही तो उन्हें डायलिसिस पर भेजा जा सकता है. 

उनके स्वास्थ्य की देखरेख में लगे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें डायलिसिस की जरुरत पड़ सकती है. लालू प्रसाद यादव की 25 फीसदी ही किडनी काम कर रही है. हाल के कुछ दिनों में इसमें 10 फीसदी की गिरावट आई है. अगर हालत ऐसे ही रहे तो उन्हें डायलिसिस की जरुरत पड़ेगी. 

रिम्स प्रबंधन ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

रिम्स प्रबंधन की तरफ से लालू के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी हाईकोर्ट को दी गई है. हाईकोर्ट ने रिम्स प्रबंधन से लालू यादव के स्वास्थ्य पर रिपोर्ट मांगी थी. डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि कुछ दिनों से लालू चिंतित और परेशान हैं. क्रिएटिनिन बढने का कारण यह भी हो सकता है. 

यहां बता दें कि लालू को दो दिन पहले झारखंड हाइकोर्ट से झटका भी लगा है, जब उन्हें दुमका कोषागार मामले में जमानत नहीं मिली थी. लालू के मामले पर अब सुनवाई 27 नवंबर को होना है. ऐसे में उनकी सेहत में गिरावट से एक बार फिर उन्हें परेशानी हो सकती है. 

डॉक्टरों का कहना है कि जब लालू यादव रिम्स में थे तब उनकी किडनी 3 बी के स्टेज में थी. पर अब यह स्टेज-4 में पहुंच गई है. दो साल तक इंसुलिन और चिकित्सकों की देख-रेख में किडनी ने बेहतर काम किया था, लेकिन अब एक बार फिर उसकी हालत बिगड़ने लगी है. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि लालू मानसिक तनाव में भी हैं. वे खाने-पीने पर भी नियमित ध्यान नहीं दे रहे हैं. 

लालू से मुलाकात करने वालों पर कोर्ट ने मांगा था जवाब

इससे पहले लालू प्रसाद यादव की जमानत के सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन से पूछा था कि रिम्स निदेशक के बंगले पर रह रहे लालू प्रसाद यादव से कितने लोगों ने अब तक मुलाकात की है.

इसका जवाब जेल प्रशासन नहीं दे पाया. इसके बाद कोर्ट ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी और कारा महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल के अधीक्षक को शोकॉज नोटिस जारी किया. 

न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने राज्य के कारा महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल के अधीक्षक को शोकॉज नोटिस करते हुए इसका जवाब 27 नवंबर को सुनवाई के दौरान देने को कहा है.

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए लालू प्रसाद यदव को केली बंगले पर शिफ्ट किया गया है. हालांकि, बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर कई नेताओं ने लालू से रांची में जाकर मुलाकात की थी.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवझारखंडचारा घोटालाबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत